facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group का 45 प्रतिशत बढ़ा टैक्स से पहले का मुनाफा, पोर्टफोलियो की ग्रॉस एसेट में भी शानदार इजाफा

Advertisement

मजबूत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का समर्थन करने वाले तीन दशक में निर्मित मजबूत परिसंपत्ति आधार (Strong Asset Base) 4,78,137 करोड़ रुपये (57 अरब डॉलर) है।

Last Updated- June 02, 2024 | 3:15 PM IST
Adani Group

Adani Group Portfolio: अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनियों का बीते वित्त वर्ष (2023-24) में कर-पूर्व लाभ (EBITDA/एबिटा) रिकॉर्ड 45 फीसदी की वृद्धि के साथ 82,917 करोड़ रुपये (लगभग 10 अरब डॉलर) रहा है। समूह ने रविवार को बयान में यह जानकारी दी।

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अपनी लिस्टेड कंपनियों को हुए नुकसान से उबरकर अदाणी समूह ने 2023-24 में कर्ज (debt) को नियंत्रित करने, गिरवी शेयरों को कम करने और कोर सेक्टर में कारोबार को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। कर-पूर्व लाभ (profit before tax) का 84 प्रतिशत हिस्सा ‘कोर इंफ्रास्ट्रक्चर’ बिजनेस से आता है।

Adani Group का कैश प्रॉफिट बढ़ा

अदाणी समूह ने बयान में कहा कि परिचालन से नकद लाभ (Cash profit) या कोष प्रवाह (funds flow from operations यानी FFO) 56,828 करोड़ रुपये रहा, जो हाई कनवर्जन प्रदान करने वाली अनुशासित निवेश रणनीति के माध्यम से सालाना आधार पर (YoY) 51 प्रतिशत की वृद्धि है।

एसेट बेस हुआ मजबूत

मजबूत महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का समर्थन करने वाले तीन दशक में निर्मित मजबूत परिसंपत्ति आधार (Strong Asset Base) 4,78,137 करोड़ रुपये (57 अरब डॉलर) है। यह परिसंपत्ति आधार 35 करोड़ उपयोगकर्ताओं के उपभोक्ता आधार (consumer base) की सेवा करता है।

अदाणी ग्रुप के पोर्टफोलियो की ग्रॉस एसेट में 25 फीसदी का इजाफा

समूह ने कहा, “वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2023-24 तक अदाणी पोर्टफोलियो की सकल संपत्ति (Adani portfolio’s gross assets) सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की दर से बढ़ी, जबकि कर-पूर्व लाभ में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी तुलना में शुद्ध ऋण (net debt) में सिर्फ 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह पूंजी को कुशलतापूर्वक लगाने में समूह की असाधारण क्षमता को दर्शाता है।”

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड हाउसिंग ग्रीन हाइड्रोजन, एयरपोर्ट बिजनेस, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रिन्यूबल एनर्जी उत्पादन क्षमता को लागू करने में सबसे ज्यादा ग्रॉस एसेट में बढ़ोतरी यानी कुल सकल संपत्ति का 61 प्रतिशत जोड़ा गया। इनसे होने वाला लाभ वित्त वर्ष 2025 की आय में दिखाई देगा। अदाणी समूह ने कहा कि सकल ऋण (gross debt) के 24.8 प्रतिशत पर कैश बैलेंस के साथ हाई लिक्विडिटी रखी गई है। 59,791 करोड़ रुपये (7.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) का कैश बैलेंस बेंचमार्क लिक्विडिटी कवर प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - June 2, 2024 | 3:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement