एग्रीटेक स्टार्टअप फाल्का (Falca) ने इन्फ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स (IPV)) के नेतृत्व में 30 लाख डॉलर से अधिक की फंडिंग जुटाई है। प्री-सीरीज़ ए फंडिंग में लेट्सवेंचर, मुंबई एंजल्स और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) की भागीदारी भी देखी गई।
कंपनी ने बताया कि वह इस फंड का इस्तेमाल विस्तार, टैलेंट एक्वायर करने के लिए और प्रौद्योगिकी (Technology) से संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए करेगी।
कंपनी के सीईओ संतोष दानगौदर ने कहा कि वह सीधे किसानों के साथ काम करते हैं और तकनीक आधारित Phygital प्लेटफॉर्म के के जरिए खेती से जुड़ी उनकी समस्याओं का पूरी तरह से समाधान करते हैं। फाल्को इस समय करीब 100,000 किसानों के साथ साथ, 60 से अधिक इनपुट निर्माताओं और लगभग 65 कॉर्पोरेट खरीदारों के साथ काम कर रही है, जिसकी वजह से 1.4 अरब रुपये का लेनदेन संभव हो पाया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि Falca किसानों को लॉजिस्टिक्स, बिचौलियों और पैकेजिंग पर बिना कुछ खर्च किए अपने प्रोडक्ट्स को सीधे कस्टमर्स को बेचने में सक्षम बनाता है। बता दें कि कृषि कंपनियां अपने उत्पादों या वस्तुओं को फाल्का के प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध कर सकती हैं।
इन्फ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स के संस्थापक और सीईओ ने कहा कि, "फाल्का का लक्ष्य किसानों को इस मंच के माध्यम से खेती में तकनीक के उपयोग को लेकर पूरी तरह से जागरूक करना है, जिससे उन्हें इस व्यवसाय में मदद मिल सके।"
IPV के सीईओ ने कहा कि उनका लक्ष्य FALCA के साथ मिलकर किसानों के लिए सहयोग को और मजबूत करना है।
कृषि प्रौद्योगिकी (एग्रीटेक) गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का निर्यात बढ़ाकर भारतीय अर्थव्यवस्था की मदद करती है। बता दें कि आज के समय में कृषि बाजार 375 अरब डॉलर का है। फाल्का ने कहा कि 2025 तक एग्रीटेक बाजार के 24 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।