facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एग्रीटेक स्टार्टअप Falca ने कारोबार के विस्तार के लिए 30 लाख डॉलर की फंडिंग जुटाई

Last Updated- December 11, 2022 | 2:02 PM IST

एग्रीटेक स्टार्टअप फाल्का (Falca) ने इन्फ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स (IPV)) के नेतृत्व में 30 लाख  डॉलर से अधिक की फंडिंग जुटाई है। प्री-सीरीज़ ए फंडिंग में लेट्सवेंचर, मुंबई एंजल्स और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) की भागीदारी भी देखी गई।
कंपनी ने बताया कि वह इस फंड का इस्तेमाल विस्तार, टैलेंट एक्वायर करने के लिए और प्रौद्योगिकी (Technology) से संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए करेगी।

कंपनी के सीईओ संतोष दानगौदर ने कहा कि वह सीधे किसानों के साथ काम करते हैं और तकनीक आधारित Phygital प्लेटफॉर्म के के जरिए खेती से जुड़ी उनकी समस्याओं का पूरी तरह से समाधान करते हैं। फाल्को इस समय करीब 100,000 किसानों के साथ साथ, 60 से अधिक इनपुट निर्माताओं और लगभग 65 कॉर्पोरेट खरीदारों के साथ काम कर रही है, जिसकी वजह से 1.4 अरब रुपये का लेनदेन संभव हो पाया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि Falca किसानों को लॉजिस्टिक्स, बिचौलियों और पैकेजिंग पर बिना कुछ खर्च किए अपने प्रोडक्ट्स को सीधे कस्टमर्स को बेचने में सक्षम बनाता है। बता दें कि कृषि कंपनियां अपने उत्पादों या वस्तुओं को फाल्का के प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध कर सकती हैं।

इन्फ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स के संस्थापक और सीईओ ने कहा कि, "फाल्का का लक्ष्य किसानों को इस मंच के माध्यम से खेती में तकनीक के उपयोग को लेकर पूरी तरह से जागरूक करना है, जिससे उन्हें इस व्यवसाय में मदद मिल सके।"

IPV के सीईओ ने कहा कि उनका लक्ष्य FALCA के साथ मिलकर किसानों के लिए सहयोग  को और मजबूत करना है।

कृषि प्रौद्योगिकी (एग्रीटेक) गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का निर्यात बढ़ाकर भारतीय अर्थव्यवस्था की मदद करती है। बता दें कि आज के समय में कृषि बाजार 375 अरब डॉलर का है। फाल्का ने कहा कि 2025 तक एग्रीटेक बाजार के 24 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

First Published - October 6, 2022 | 6:30 PM IST

संबंधित पोस्ट