अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में दावा किया कि अंबुजा सीमेंट देश की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनेगी। अंबुजा के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अदाणी ने कहा, ‘अंबुजा और एसीसी का अधिग्रहण एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि इस अधिग्रहण के बाद ही अदाणी समूह अब देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता बन गया है।’ वर्तमान में 120 एमटीपीए क्षमता वाली अल्ट्राटेक भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है।
‘
अंबुजा सीमेंट के अधिकग्रहण को लेकर उन्होंने कहा कि यह अधिग्रहण भारत का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। सीमेंट उद्योग में एंंट्री करने को लेकर अदाणी ने कहा कि यह भारत के 2050 तक 25 से 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने को लेकर दृढ़ विश्वास के कारण संभव हुआ है।
अदाणी ने आगे कहा कि हम 70 मिलियन टन की क्षमता को अगले 5 सालों मे बढ़ा कर 140 मिलियन टन करने की योजना पर काम कर रहे है जो कि हमें सफलतापूर्वक हासिल होने की उम्मीद है। एसीसी और अंबुजा को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा ये आत्मविश्वास इस दोनों कंपनियों के साझा मजबूत नेतृत्व के कारण मिला है।
कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अदाणी ने कहा, ‘हमारे द्वारा किए जाने वाले काम राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप होने चाहिए। हमारे मूल्य प्रणाली के परिणाम और राष्ट्र निर्माण में विश्वास सबके सामने है।"