facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत की सबसे अधिक मुनाफे वाली सीमेंट कंपनी होगी अंबुजा: अदाणी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:26 PM IST

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में दावा किया कि अंबुजा सीमेंट देश की सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनेगी। अंबुजा के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए  अदाणी ने कहा, ‘अंबुजा और एसीसी का अधिग्रहण एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि इस अधिग्रहण के बाद ही अदाणी समूह अब देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता बन गया है।’ वर्तमान में 120 एमटीपीए क्षमता वाली अल्ट्राटेक भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है।
‘ 
अंबुजा सीमेंट के अधिकग्रहण को लेकर उन्होंने कहा कि यह अधिग्रहण भारत का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। सीमेंट उद्योग में एंंट्री करने को लेकर अदाणी ने कहा कि यह भारत के 2050 तक 25 से 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने को लेकर दृढ़ विश्वास के कारण संभव हुआ है। 

अदाणी ने आगे कहा कि हम 70 मिलियन टन की क्षमता को अगले 5 सालों मे बढ़ा कर 140 मिलियन टन करने की योजना पर काम कर रहे है जो कि हमें सफलतापूर्वक हासिल होने की उम्मीद है। एसीसी और अंबुजा को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा ये आत्मविश्वास इस दोनों कंपनियों के साझा मजबूत नेतृत्व के कारण मिला है। 

कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अदाणी ने कहा, ‘हमारे द्वारा किए जाने वाले काम राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप होने चाहिए। हमारे मूल्य प्रणाली के परिणाम और राष्ट्र निर्माण में विश्वास सबके सामने है।"

First Published - September 19, 2022 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट