बेयर ने भारत में ​किडनी रोगों की दवा पेश की

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:17 PM IST

जर्मन दवा कंपनी बेयर ने गुर्दे के रोग के उपचार की अपनी दवा भारत में अमेरिका के मुकाबले काफी कम कीमत पर पेश की है। भारत में यह अमेरिका में बिकने वाली उसकी दवा की कीमत के 1/15 पर उपलब्ध होगी। यानी, कंपनी जो दवा अमेरिका में 100 रुपये में बेचती है, उसे भारत में करीब 6.50 रुपये में उपलब्ध कराएगी। भारत में उपचार के तहत उसके केरेंडिया (फिनरनॉन) ब्रांड नाम का खर्च प्रतिदिन 97.5 रुपये होगा। बेयर ने कहा है कि फिनरनॉन गैर-स्टेरॉयडल टाइप-2 मधुमेह से संबं​धित गंभीर गुर्दा रोगियों के लिए नया है। 
बेयर ने कहा है, ‘नए इंडियन क्रोनिक किडनी डिजीज (आईसीकेडी) अध्ययन में मधुमेह को भारत में गंभीर गुर्दा रोगों के मुख्य कारण के तौर पर चि​न्हित किया गया है। मधुमेह के 40 प्रतिशत से ज्यादा रोगियों में गंभीर गुर्दे संबं​धित समस्याएं पैदा हो जाती हैं। 7.4 करोड़ लोग भारत में मधुमेह से जूझ रहे हैं और वर्ष 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर 9.3 करोड़ हो जाने का अनुमान है, जिससे यह एक महामारी का रूप ले सकती है।’ भारत में मधुमेह से ग्रसित लोगों की संख्या चीन के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर है। बेयर इस दवा को अमेरिका में पेश करने के एक साल के अंदर भारत में ला रही है। 

First Published : August 25, 2022 | 9:34 PM IST