प्रमुख औषधि कंपनी ग्लेनमार्क को उसकी तय खुराक वाली (एफडीसी) अस्थमा की दवा के लिए मंजूरी मिली है। इंडकाटेरोल और मोमेटासोन की कॉम्बिनेशन वाली यह दवा बाजार में इंडामेट ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध होगी। इसका उपयोग अनियंत्रित अस्थमा रोगियों के उपचार में किया जाएगा। यह दवा तीन क्षमता में उपलब्ध होगी- 150 एमसीजी की तय खुराक वाली इंडाकाटेरोल, 80 एमसीजी, 160 एमजीसी और 320 एमसीजी मोमेटासोन की विभिन्न मात्रा में रोजाना एक खुराक।
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख (इंडिया फॉर्मूलेशंस) आलोक मलिक ने एक बयान में कहा, ‘हम इस नई तय खुराक वाली दवा इंडामेट को बाजार में उतारते हुए गर्व अनुभव कर रहे हैं। यह भारत में अपने प्रकार की पहली दवा है जो अनियंत्रित अस्थमा से पीड़ित वयस्कों और 12 साल से अधिक उम्र के किशोरों के लिए सस्ता उपचार विकल्प उपलब्ध कराती है।’
यह भारत में इंडाकाटेरोल की पहली एफडीसी दवा है। देश में अस्थमा से पीड़ित रोगियों की संख्या 3.4 करोड़ से अधिक है। इनमें से हजारों रोगियों की मौत हो जाती है।