facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ग्लेनमार्क की दवा को मंजूरी

Last Updated- December 11, 2022 | 6:12 PM IST

प्रमुख औष​धि कंपनी ग्लेनमार्क को उसकी तय खुराक वाली (एफडीसी) अस्थमा की दवा के लिए मंजूरी मिली है। इंडकाटेरोल और मोमेटासोन की कॉ​म्बिनेशन वाली यह दवा बाजार में इंडामेट ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध होगी। इसका उपयोग अनियंत्रित अस्थमा रोगियों के उपचार में किया जाएगा। यह दवा तीन क्षमता में उपलब्ध होगी- 150 एमसीजी की तय खुराक वाली इंडाकाटेरोल, 80 एमसीजी, 160 एमजीसी और 320 एमसीजी मोमेटासोन की वि​भिन्न मात्रा में रोजाना एक खुराक।
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ग्रुप के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख (इंडिया फॉर्मूलेशंस) आलोक मलिक ने एक बयान में कहा, ‘हम इस नई तय खुराक वाली दवा इंडामेट को बाजार में उतारते हुए गर्व अनुभव कर रहे हैं। यह भारत में अपने प्रकार की पहली दवा है जो अनियं​त्रित अस्थमा से पीड़ित वयस्कों और 12 साल से अ​धिक उम्र के किशोरों के लिए सस्ता उपचार विकल्प उपलब्ध कराती है।’
यह भारत में इंडाकाटेरोल की पहली एफडीसी दवा है। देश में अस्थमा से पीड़ित रोगियों की संख्या 3.4 करोड़ से अ​धिक है। इनमें से हजारों रोगियों की मौत हो जाती है।

First Published - June 17, 2022 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट