बुनियादी ढांचे के विकास की सरकार की परियोजनाओं को निर्माण क्षेत्र से जुड़ी तमाम कंपनियां तैयारी कर रही हैं।
निर्माण कार्यों के लिए उपकरण बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी जेसीबी ने भी अपना उत्पादन और बिक्री केन्द्र बढाने की कवायद शुरु कर दी है। जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने अपने बल्लभगढ़ (हरियाणा) संयत्र में 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करके अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना करने की घोषणा की है।
कंपनी के निदेशक विजय केचालिया ने बताया कि इस समय कंपनी के 21 तरह के विभिन्न उपकरणों का निर्माण करती है। हर साल 4500 जेसीबी मशीनें बनाई जाती हैं। पिछले साल कंपनी ने 200 मशीन इंडोनेशिया और मलेशिया में निर्यात की है। उनका कहना है कि यदि देश में विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े उपकरणों के उत्पादन में थोड़ा से सुधार किया जाए तो भारत विनिर्माण क्षेत्र की मशीनों के उत्पादन का केंद्र बन सकता है।
जेसीबी इंडिया के कार्यकारी उपाध्याक्ष अर्जुन मिर्धा के अनुसार भारत में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2006 में कुल बजट 200 अरब डॉलर था । इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार 2007 से 2012 बीच 500 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना चुकी है। ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़ी मशीनो की मांग बढ़ना लाजमी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने बिक्री केन्द्रों की संख्या बढ़ाने की निश्चय किया है।