facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जेसीबी करेगी उत्पादन और बिक्री में विस्तार

Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 PM IST

बुनियादी ढांचे के विकास की सरकार की परियोजनाओं को निर्माण क्षेत्र से जुड़ी तमाम कंपनियां तैयारी कर रही हैं।


निर्माण कार्यों के लिए उपकरण बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी जेसीबी ने भी अपना उत्पादन और बिक्री केन्द्र बढाने की कवायद शुरु कर दी है। जेसीबी इंडिया लिमिटेड ने अपने बल्लभगढ़ (हरियाणा) संयत्र में 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करके अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना करने की घोषणा की है।

कंपनी के निदेशक विजय केचालिया ने बताया कि इस समय कंपनी के 21 तरह के विभिन्न उपकरणों का निर्माण करती है। हर साल 4500 जेसीबी मशीनें बनाई जाती हैं। पिछले साल कंपनी ने 200 मशीन इंडोनेशिया और मलेशिया में निर्यात की है। उनका कहना है कि यदि देश में विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े  उपकरणों के उत्पादन में थोड़ा से सुधार किया जाए तो भारत विनिर्माण क्षेत्र की मशीनों के उत्पादन का केंद्र बन सकता है।

जेसीबी इंडिया के कार्यकारी उपाध्याक्ष अर्जुन मिर्धा के अनुसार भारत में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2006 में कुल बजट 200 अरब डॉलर था । इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार 2007 से 2012 बीच 500 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना चुकी है। ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़ी मशीनो की मांग बढ़ना लाजमी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने बिक्री केन्द्रों की संख्या बढ़ाने की निश्चय किया है।

First Published - September 5, 2008 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट