भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने फंड की हेराफेरी और कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटमेंट की गलत जानकारी देने के मामले में CG Power and Industrial Solutions के पूर्व चेयरमैन गौतम थापर और तीन अन्य एंटिटीज पर 5 साल के लिये पाबंदी लगा दी लगा दी है। इतना ही नहीं बल्कि SEBI ने इन पर भारी जुर्माना भी लगाया है ।
बता दें, SEBI ने इसके अलावा तीन अन्य व्यक्तियों पर 6 महीने से लेकर तीन साल तक के लिये प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें कंपनी के पूर्व CFO वीआर वेंकटेश और दो पूर्व डायरेक्टर्स माधव आचार्य और बी हरिहरन शामिल हैं।
मार्केट रेगुलेटर SEBI के आदेश अनुसार, मामले में कुल 11 एंटिटीज पर कार्यवाही की गयी है। इस मामले में इन 11 एंटिटीज पर कुल 30.15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
SEBI के मुताबिक गौतम थापर, अवंता होल्डिंग्स, एक्शन ग्लोबल और सोलारिस इंडस्ट्रियल केमिकल्स को प्रतिभूति बाजारों से पांच साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें, सबसे ज़्यादा जुर्माना गौतम थापर पर लगाया गया है। उन्हें 10 करोड़ रुपये देने होंगे। वहीं अन्य तीन एंटिटीड पर 5-5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
अन्य लोगों में, नीलकांत पर 10 लाख रुपये, गुलाटी पर पांच लाख रुपये और आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड और इंडसइंड बैंक पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।