facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फंड की हेराफेरी पड़ी महंगी, SEBI ने CG Power समेत चार एंटिटीज पर लगाया जुर्माना

Last Updated- December 11, 2022 | 2:10 PM IST

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने फंड की हेराफेरी और कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटमेंट की गलत जानकारी देने के मामले में CG Power and Industrial Solutions के पूर्व चेयरमैन गौतम थापर और तीन अन्य एंटिटीज पर 5 साल के लिये पाबंदी लगा दी लगा दी है। इतना ही नहीं बल्कि SEBI ने इन पर भारी जुर्माना भी लगाया है ।  

बता दें, SEBI ने इसके अलावा तीन अन्य व्यक्तियों पर 6 महीने से लेकर तीन साल तक के लिये प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें कंपनी के पूर्व CFO वीआर वेंकटेश और दो पूर्व डायरेक्टर्स माधव आचार्य और बी हरिहरन शामिल हैं। 

मार्केट रेगुलेटर SEBI के आदेश अनुसार, मामले में कुल 11 एंटिटीज पर कार्यवाही की गयी है। इस मामले में इन 11 एंटिटीज पर कुल 30.15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

SEBI के मुताबिक गौतम थापर, अवंता होल्डिंग्स, एक्शन ग्लोबल और सोलारिस इंडस्ट्रियल केमिकल्स को प्रतिभूति बाजारों से पांच साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है। बता दें,  सबसे ज़्यादा जुर्माना गौतम थापर पर लगाया गया है। उन्हें 10 करोड़ रुपये देने होंगे। वहीं अन्य तीन एंटिटीड पर 5-5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

अन्य लोगों में, नीलकांत पर 10 लाख रुपये, गुलाटी पर पांच लाख रुपये और आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड और इंडसइंड बैंक पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

First Published - October 5, 2022 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट