Representative Image
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटेन की उसकी साझेदार बीपी पीएलसी ने केजी गैस की कीमत तय करने के लिए ‘ऑयल इंडेक्सेशन’ को फिर से अपनाया है। इससे कच्चे तेल की तेजी का लाभ लेने में मदद मिलेगी।
ऑयल इंडेक्सेशन के तहत गैस की कीमत कच्चे तेल के दाम से जुड़ी होती है। केजी बेसिन भारत में निजी क्षेत्र द्वारा संचालित सबसे बड़ी गैस क्षेत्र है।
यह भी पढ़ें : Tata Steel: यूके के बाद अब नीदरलैंड यूनिट के लिए फंड चाहती है टाटा स्टील, जल्द सौंपेगी सरकार को प्रस्ताव
रिलायंस और बीपी ने एक निविदा में पहली दिसंबर, 2023 से बंगाल की खाड़ी में केजी-डी6 ब्लॉक से प्रतिदिन 40 लाख मानक घन मीटर गैस के लिए खरीदारों से बोलियां मांगी हैं।
निविदा दस्तावेज के अनुसार, कंपनी चाहती है कि उपयोगकर्ता ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत के अनुसार मूल्य उद्धृत (कोट) करें। कंपनी ने इस साल मई में अंतरराष्ट्रीय गैस बेंचमार्क जेकेएम के अनुसार गैस बेची थी।