यदि आप भविष्य निधि कर्मचारी संगठन (EPFO) में पंजीकृत कर्मचारी है तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। EPFO के 7 करोड़ से अधिक हितधारकों को एक बड़ा फायदा मिलने वाला हैं।
EPFO संगठन की तरफ से अब सभी EPFO पंजीकृत कर्मचारियों को आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड के दायरे में लाने की चर्चा हो रही है। इस महीने अंत तक इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
आयुष्मान भारत के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का हेल्थ बीमा मिलता है। इसके लिए आपको प्रीमियम देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको अपनी जेब से एक भी रुपये नहीं खर्च करना पड़े, EPFO संगठन इस पर भी विचार कर रहा है।
कितना देना होगा प्रीमियम
ऐसा बताया जा रहा है कि EPFO के पेंशनर्स और उनके पति/पत्नी को इस योजना के अंतर्गत शामिल माना जाएगा। EPFO के हितधारकों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। EPFO द्वारा इस बीमा के 111 रुपये भरे जाएंगे। जिसका भार EPFO हितधारकों की जेब पर नहीं डालेगा।
क्या है आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड योजना?
देश की गरीब जनता को मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा देने के लिए भारत सरकार ने 2018 में इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस पूरे खर्च का वहन भारत सरकार के द्वारा किया जाता है। यह कार्ड बहुत ही गरीब लोगों को मिलता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उन मानदंडों को पूरा करना होता है, जो इस योजना के लिए अनिवार्य है।
EPFO के हितधारकों को क्या मिलता है?
एम्प्लॉईज डिपोजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (Employees Deposit Linked Insurance) EPFO की एक योजना है। जो EPFO के द्वारा कर्मचारियों के हित में चलाई जाती है।
इस योजना के अंतर्गत 7 लाख तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। यह योजना EPF और EPS के सम्मिलित प्रयास से चलाई जाती है। इस योजना के तहत नौकरी के दौरान यदि किसी EPFO पंजीकृत कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को 7 लाख रुपये मिलते है।