facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

EPFO के हितधारकों को भी मिलेगा अब मुफ्त बीमा, EPFO संगठन कर रहा इस पर विचार

Last Updated- December 11, 2022 | 3:01 PM IST

यदि आप भविष्य निधि कर्मचारी संगठन (EPFO)  में पंजीकृत कर्मचारी है तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। EPFO  के 7 करोड़ से अधिक हितधारकों को एक बड़ा फायदा मिलने वाला हैं। 
EPFO  संगठन की तरफ से  अब सभी EPFO पंजीकृत कर्मचारियों को आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड के दायरे में लाने की चर्चा हो रही है। इस महीने अंत तक इस पर निर्णय लिया जा सकता है।
आयुष्मान भारत के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का हेल्थ बीमा मिलता है। इसके लिए आपको प्रीमियम देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।  आपको अपनी जेब से एक भी रुपये नहीं खर्च करना पड़े, EPFO  संगठन इस पर भी विचार कर रहा है।
कितना देना होगा प्रीमियम
ऐसा बताया जा रहा है कि EPFO  के पेंशनर्स और उनके पति/पत्नी को इस योजना के अंतर्गत शामिल माना जाएगा। EPFO के हितधारकों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। EPFO  द्वारा इस बीमा के  111 रुपये भरे जाएंगे। जिसका भार EPFO  हितधारकों की जेब पर नहीं डालेगा।
 क्या है आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड योजना?

देश की गरीब जनता को मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा देने के लिए भारत सरकार ने 2018 में इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस पूरे खर्च का वहन भारत सरकार के द्वारा किया जाता है। यह कार्ड बहुत ही गरीब लोगों को मिलता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उन मानदंडों को पूरा करना होता है, जो इस योजना के लिए अनिवार्य है।
EPFO के हितधारकों को क्या मिलता है?

एम्प्लॉईज डिपोजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (Employees Deposit Linked Insurance) EPFO की एक योजना है। जो EPFO के द्वारा कर्मचारियों के हित में चलाई जाती है।
इस योजना के अंतर्गत 7 लाख तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। यह योजना EPF और EPS के सम्मिलित प्रयास से चलाई जाती है। इस योजना के तहत नौकरी के दौरान यदि किसी EPFO पंजीकृत  कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को 7 लाख रुपये मिलते है।

First Published - September 25, 2022 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट