बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज तारीख 20 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। पहले यह परीक्षा 8 मई को आयोजित की गई थी।
अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। पहले यह परीक्षा 21 सितंबर 2022 को आयोजित होनी थी। लेकिन किसी कारणवश आयोग ने इस परीक्षा की तारीख एक बार फिर बढ़ा दिया था। अब यह परीक्षा 30 सितंबर, 2022 को होनी है।
इस परीक्षा के जरिए बिहार राज्य में बिहार प्रशासनिक सेवा यानी आम बोलचाल में जिसे एसडीएम कहते है। इससे एसडीएम समेत राज्य सरकार के तहत आने वाले ग्रुप-B के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। इस बार की भर्ती के लिए आयोग ने कुल 555 पद निकाले है।
यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है। इसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा फिर मुख्य परीक्षा और सबसे अंत में साक्षात्कार होता है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाती है।
अधिक जानकारी के लिए आप बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट में जा सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट-www.bpsc.bih.nic.in