facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

BPSC 67th Prelims Admit Card: जारी हुए प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड; ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated- December 11, 2022 | 3:22 PM IST

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज तारीख 20 सितंबर को  एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। पहले यह परीक्षा 8 मई को आयोजित की गई थी। 
अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है। पहले यह  परीक्षा 21 सितंबर 2022 को आयोजित होनी थी। लेकिन किसी कारणवश आयोग ने इस परीक्षा की तारीख एक बार फिर बढ़ा दिया था। अब यह परीक्षा 30 सितंबर, 2022 को होनी है। 

इस परीक्षा के जरिए बिहार राज्य में बिहार प्रशासनिक सेवा यानी आम बोलचाल में जिसे एसडीएम कहते है। इससे एसडीएम समेत राज्य सरकार के तहत आने वाले ग्रुप-B के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है।  इस बार की भर्ती के लिए आयोग ने कुल 555 पद निकाले है। 
 यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है। इसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा फिर मुख्य परीक्षा और सबसे अंत में साक्षात्कार होता है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाती है।
अधिक जानकारी के लिए आप बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट में जा सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट-www.bpsc.bih.nic.in

First Published - September 20, 2022 | 3:21 PM IST

संबंधित पोस्ट