OPEC+ देशों के तेल उत्पादन में कटौती के फैसले का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे भारत को कोई समस्या नहीं आने वाली है। ये बातें केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी नें अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में कहीं। केन्द्रीय मंत्री एक प्रेस कांफ्रेंस को संबाधित कर रहे थे।
रूस से जारी रहेगा आयात
केन्द्रीय मंत्री ने साफ कर दिया की भारत रूस से आगे भी कच्चे तेल का आयात जारी रखेगा। पुरी ने कहा कि रूस से तेल खरीद कम करने को लेकर भारत पर अमेरिका की ओर से कोई भी दबाव नहीं बनाया जा रहा है। यह भारत सरकार का नैतिक कर्तव्य है कि अपने नागरिकों की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करना। हमें जहां से भी कच्चा तेल मिलेगा खरीद जारी रखेंगे।
रूस की ओर से कच्चे तेल कम कीमत पर दिए जाने के कारण भारत ने बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात किया है। इस साल अप्रैल से लेकर अब तक रूस से होने वाले कच्चे तेल के आयात में 50 गुना का इजाफा हुआ है।
तेल उत्पादन में कटौती का फैसला
आपको बता दे कि पिछले दिनों दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों के समूह OPEC+ ने नवंबर से प्रतिदिन तेल उत्पादन में 20 लाख बैरल कटौती करने का फैसला लिया था। जिसके बाद से ही कच्चे तेल के दाम में एकाएक वृद्धि देखी गई थी।