facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

OPEC+ के फैसले का भारत पर नहीं पड़ेगा असर, रूस से तेल का आयात जारी रहेगा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:58 PM IST

OPEC+  देशों के तेल उत्पादन में कटौती के फैसले का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे भारत को कोई समस्या नहीं आने वाली है। ये बातें केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी नें अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में कहीं। केन्द्रीय मंत्री एक प्रेस कांफ्रेंस को संबाधित कर रहे थे।
रूस से जारी रहेगा आयात

केन्द्रीय मंत्री ने साफ कर दिया की भारत रूस से आगे भी कच्चे तेल का आयात जारी रखेगा। पुरी ने कहा कि रूस से तेल खरीद कम करने को लेकर भारत पर अमेरिका की ओर से कोई भी दबाव नहीं बनाया जा रहा है। यह भारत सरकार का नैतिक कर्तव्य है कि अपने नागरिकों की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करना। हमें जहां से भी कच्चा तेल मिलेगा खरीद जारी रखेंगे।
रूस की ओर से कच्चे तेल कम कीमत पर दिए जाने के कारण भारत ने बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात किया है। इस साल अप्रैल से लेकर अब तक रूस से होने वाले कच्चे तेल के आयात में 50 गुना का इजाफा हुआ है। 

तेल उत्पादन में कटौती का फैसला 
आपको बता दे कि पिछले दिनों दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों के समूह OPEC+ ने नवंबर से प्रतिदिन तेल उत्पादन में 20 लाख बैरल कटौती करने का फैसला लिया था। जिसके बाद से ही कच्चे तेल के दाम में एकाएक वृद्धि देखी गई थी।

First Published - October 8, 2022 | 12:13 PM IST

संबंधित पोस्ट