उत्तर मध्य रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली से यूपी और बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। त्योहार के कारण टिकट की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने 4 जोड़ी यानि 8 स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ये ट्रेन दिल्ली से बिहार के लिए चलेगी।
इन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन
रेलवे की ओर से नई से गया के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी। प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार 8.10 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और रात में 12.30 बजे गया पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन दिल्ली से पटना के लिए चलाई गई है। यह ट्रेन 17, 19, 21, 23, 25, 27 और 29 अक्टूबर को रात 11.10 बजे दिल्ली से पटना के लिए खुलेगी।
भागलपुर जाने के लिए भी ट्रेन
रेलवे की ओर से आनंद विहार से भागलपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से भागलपुर के चलेगी। इसके साथ साथ रेलवे ने पटना और अमृतसर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 19, 23 और 27 अक्टूबर को शाम 17.45 बजे पटना से प्रस्थान करेगी।
त्योहार को लेकर मारामारी
त्योहारी मौसम के कारण रेलवे के टिकट को लेकर मारामारी देखी जा रही है। रेलवे के टिकट में कई महीनों की वेटिंग देखने को मिल रहा है। लोग टिकट को लेकर परेशान हैं। इसे देखते हुए लगातार रेलवे से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया।