facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

त्योहार को लेकर दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलाएगी रेलवे, बिहार, यूपी जाने वालों को होगा फायदा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:05 PM IST

उत्तर मध्य रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली से यूपी और बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। त्योहार के कारण टिकट की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने 4 जोड़ी यानि 8 स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ये ट्रेन दिल्ली से बिहार के लिए चलेगी।
इन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन

रेलवे की ओर से नई से गया के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी। यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी। प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार 8.10 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और रात में 12.30 बजे गया पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन दिल्ली से पटना के लिए चलाई गई है। यह ट्रेन 17, 19, 21, 23, 25, 27 और 29 अक्टूबर को रात 11.10 बजे  दिल्ली से पटना के लिए खुलेगी। 

भागलपुर जाने के लिए भी ट्रेन
रेलवे की ओर से आनंद विहार से भागलपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से भागलपुर के चलेगी। इसके साथ साथ रेलवे ने पटना और अमृतसर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की फैसला लिया है। यह  स्पेशल ट्रेन 19, 23 और 27 अक्टूबर को शाम 17.45 बजे पटना से प्रस्थान करेगी।

त्योहार को लेकर मारामारी
त्योहारी मौसम के कारण रेलवे के टिकट को लेकर मारामारी देखी जा रही है। रेलवे के टिकट में कई महीनों की वेटिंग देखने को मिल रहा है। लोग टिकट को लेकर परेशान हैं। इसे देखते हुए लगातार रेलवे से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया।

First Published - September 24, 2022 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट