कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। जो उम्मीदवार गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों और दिल्ली पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन भेज सकते हैं।
बता दें कि आयोग वर्ष 2022 में 73,333 युवाओं को नौकरी देगा। उम्मीदवार विभिन्न विभागों में ग्रुप सी व डी के पदों पर नौकरी पाने के लिए अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
आयोग को केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से रिक्तियों का जो ब्योरा प्राप्त हुआ है, उसके मुताबिक, करीब 28,825 पद गृह मंत्रालय के अधीन विभिन्न विभागों में भरें जाएंगे और दिल्ली पुलिस में 7550 पदों पर भर्ती होगी।
हालांकि, इन पदों की संख्या में बदलाव भी हो सकते हैं। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी गौतम कुमार द्वारा भेजे गए पत्र में रिक्त 73,333 पदों को मिशन रिक्रूटमेंट मोड में जल्द भरने के सुझाव दिया है।
बता दें कि आयोग 2022 के कैलेंडर की अधिकतर भर्तियों के विज्ञापन जारी कर चुका हैं।
आयोग ने दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (सिविलियन) 2022 की भर्ती के लिए सात अक्बटूर से आवेदन शुरू कर दिए हैं। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 के लिए पांच नवंबर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में कांस्टेबल जीडी और आसाम राइफल्स में एसएसएफ (SSF) व राइफलमैन जीडी (Rifleman GD) भर्ती 2022 के लिए 10 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन फॉर्म लिए जाएंगे।
जानिए पदों की संख्या
●कांस्टेबल जीडी- 24605
● कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएलई)- 20814
●कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) दिल्ली पुलिस- 6433
● मल्टी टास्किंग स्टाफ 2022 (एमटीएस)- 4682
● सब इंस्पेक्टर सेंट्रल पुलिस आर्गेनाइजेशन- 4300
●कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (सीएचएसएल)- 2960