facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

SSC Recruitment 2022: 73,333 रिक्तियों पर बंपर भर्ती, देखें पदों से जुड़ी जानकारियां

Last Updated- December 11, 2022 | 1:46 PM IST

 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। जो उम्मीदवार गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों और दिल्ली पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन भेज सकते हैं। 

बता दें कि आयोग वर्ष 2022 में 73,333 युवाओं को नौकरी देगा। उम्मीदवार विभिन्न विभागों में ग्रुप सी व डी के पदों पर नौकरी पाने के लिए अपना आवेदन पत्र भेज सकते हैं। 

आयोग को केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से रिक्तियों का जो ब्योरा प्राप्त हुआ है, उसके मुताबिक, करीब 28,825 पद गृह मंत्रालय के अधीन विभिन्न विभागों में भरें जाएंगे और दिल्ली पुलिस में 7550 पदों पर भर्ती होगी। 

हालांकि, इन पदों की संख्या में बदलाव भी हो सकते हैं। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी गौतम कुमार द्वारा भेजे गए पत्र में रिक्त 73,333 पदों को मिशन रिक्रूटमेंट मोड में जल्द भरने के सुझाव दिया है। 

बता दें कि आयोग 2022 के कैलेंडर की अधिकतर भर्तियों के विज्ञापन जारी कर चुका हैं। 

आयोग ने दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (सिविलियन) 2022 की भर्ती के लिए सात अक्बटूर से आवेदन शुरू कर दिए हैं।  कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 के लिए पांच नवंबर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में कांस्टेबल जीडी और आसाम राइफल्स में एसएसएफ (SSF) व राइफलमैन जीडी (Rifleman GD) भर्ती 2022 के लिए 10 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन फॉर्म लिए जाएंगे। 

जानिए पदों की संख्या

●कांस्टेबल जीडी- 24605 
● कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएलई)- 20814 
●कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) दिल्ली पुलिस- 6433 
● मल्टी टास्किंग स्टाफ 2022 (एमटीएस)- 4682 
● सब इंस्पेक्टर सेंट्रल पुलिस आर्गेनाइजेशन- 4300 
●कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (सीएचएसएल)- 2960

First Published - October 13, 2022 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट