आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में आज संसेक्स 23 अंक टूटकर 57,403.92 अंक से कारोबार की शुरुआत की। ग्लोबल मार्केट में गिरावट के कारण हफ्ते की शुरुआत में ही बाजार में गिरावट देखने को मिली। हालांकि निफ्टी 8 अंको की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
11 बजते बजते बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली। संसेक्स 506 अंक गिरकर 56,920 पर कारोबार कर रहा था, जबकि 50 कंपनियों वाला निफ्टी 125 अंक गिरकर 16,969पर कारोबार कर रहा था।
NTPC के शेयर में उछाल
बाजार खुलते ही सबसे अधिक उछाल NTPC के शेयर में देखने को मिला। NTPC का शेयर में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी के टॉप गेनर्स में ONGC, NTPC, COAL INDIA, APOLLO HOSP और EICHER MOTORS रहे। वहीं टॉप लूजर्स में HINDALCO, M&M, KOTAK BANK, TITAN और INDUSIND BANK के शेयर रहे। वही BSE के टॉप गेनर्स में FSN E-Commerce, Cochin Shipyard, V I P Inds, Chalet Hotels आदि रहे।