facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत, ग्लोबल मार्केट में मंदी का असर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:21 PM IST

आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में आज संसेक्स 23 अंक टूटकर 57,403.92 अंक से कारोबार की शुरुआत की। ग्लोबल मार्केट में गिरावट के कारण हफ्ते की शुरुआत में ही बाजार में गिरावट देखने को मिली। हालांकि निफ्टी 8 अंको की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। 

11 बजते बजते बाजार में काफी गिरावट देखने को मिली। संसेक्स 506 अंक गिरकर 56,920 पर कारोबार कर रहा था, जबकि 50 कंपनियों वाला निफ्टी 125 अंक गिरकर 16,969पर कारोबार कर रहा था।  

NTPC के शेयर में उछाल 

बाजार खुलते ही सबसे अधिक उछाल NTPC के शेयर में देखने को मिला। NTPC का शेयर में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी के टॉप गेनर्स में ONGC, NTPC, COAL INDIA, APOLLO HOSP और EICHER MOTORS रहे। वहीं टॉप लूजर्स में HINDALCO, M&M, KOTAK BANK, TITAN और INDUSIND BANK के शेयर रहे। वही  BSE के टॉप गेनर्स में FSN E-Commerce, Cochin Shipyard, V I P Inds, Chalet Hotels आदि रहे।

First Published - October 3, 2022 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट