Categories: बाजार

दूसरे दिन अमेरिकी बाजार में तेजी, डाओ 417 अंक बढ़त पर, SGX निफ्टी में हल्की गिरावट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:17 PM IST

 हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी 25 अक्टूबर को ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। तो वहीं डाओ जोंस 417 अंक चढ़कर 31500 के स्तर पर बंद हुआ।  नैस्डैक 93 अंक चढ़कर 10953 पर बंद हुआ।

S&P500  में 1.19% की तेजी देखी गई तो वहीं निफ्टी फ्यूचर्स मंडे (मुहूर्त ट्रेडिंग) से लगभग 100 अंकों के प्रीमियम के साथ SGX निफ्टी कारोबार कर रहा है।  

संवत 2079 की शुरुआत अच्छी हुई। संवत 2079 के पहले दिन (मुहूर्त डे) निफ्टी 154 अंक चढ़कर 17731 के स्तर तो सेंसेक्स 525 अंक चढ़कर 59,832 अंक पर बंद हुआ।

First Published : October 25, 2022 | 8:13 AM IST