पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस जैसे उसके भागीदारों (जिन्हें संयुक्त रूप से ‘ओपेक+’ नाम दिया गया है) ने सोमवार को हुई बैठक में अक्टूबर से कच्चा तेल उत्पादन 100,000 बैरल प्रति दिन तक घटाने का निर्णय लिया। संगठन ने वैश्विक तेल मांग परिदृश्य में कमजोरी आने के बाद अक्टूबर के लिए उत्पादन कोटा घटाने का निर्णय लिया है। उत्पादन में कटौती 0.1 प्रतिशत वैश्विक आपूर्ति के समान है।
पिछले सप्ताह, ओपेक+ ने
वैश्विक तौर पर बाजार मांग के लिए अपना अनुमान 9 लाख बैरल प्रति दिन से घटाकर 4 लाख बैरल प्रति दिन कर दिया था।
सऊदी अरब, ईरान, इराक और वेनेजुएला जैसे 13 प्रमुख तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक को अर्थशास्त्रियों द्वारा कीमतें स्वयं के लाभ के लिए काम करने वाला संगठन बताया था। इसके सदस्य देशों का वैश्विक तेल उत्पादन में करीब 44 प्रतिशत योगदान है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। भारत के लिए, कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल 1 डॉलर की वृद्धि से उसके चालू खाता घाटे पर करीब 1 अरब डॉलर का प्रभाव पड़ेगा।