facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अक्टूबर से उत्पादन घटाएंगे ओपेक और उसके भागीदार

Last Updated- December 11, 2022 | 3:55 PM IST

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस जैसे उसके भागीदारों (जिन्हें संयुक्त रूप से ‘ओपेक+’ नाम दिया गया है) ने सोमवार को हुई बैठक में अक्टूबर से कच्चा तेल उत्पादन 100,000 बैरल प्रति दिन तक घटाने का निर्णय लिया। संगठन ने वै​श्विक तेल मांग परिदृश्य में कमजोरी आने के बाद अक्टूबर के लिए उत्पादन कोटा घटाने का निर्णय लिया है। उत्पादन में कटौती 0.1 प्रतिशत वै​श्विक आपूर्ति के समान है। 
पिछले सप्ताह, ओपेक+ ने 

वै​श्विक तौर पर बाजार मांग के लिए अपना अनुमान 9 लाख बैरल प्रति दिन से घटाकर 4 लाख बैरल प्रति दिन कर दिया था। 
सऊदी अरब, ईरान, इराक और वेनेजुएला जैसे 13 प्रमुख तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक को अर्थशास्त्रियों द्वारा कीमतें स्वयं के लाभ के लिए काम करने वाला संगठन बताया था। इसके सदस्य देशों का वै​श्विक तेल उत्पादन में करीब 44 प्रतिशत योगदान है।
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। भारत के लिए, कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल 1 डॉलर की वृद्धि से उसके चालू खाता घाटे पर करीब 1 अरब डॉलर का प्रभाव पड़ेगा। 

First Published - September 5, 2022 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट