कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सुबह 8:03 बजे तक एसजीएक्स निफ्टी फ्यूचर्स लगभग 300 अंक नीचे गिरकर 17,274 के स्तर पर बंद हुआ।
बता दें कि कमजोर ग्लोबल संकेतों से सभी सेक्टर्स लाल निशान में देखने को मिले। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी इंडेक्स में 4.57% रही। इसके अलावा, बैंक निफ्टी (2.63%), मेटल (2.89%), रियल्टी (2.90%), ऑटो (1.85%) टूटे हैं।
वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए यूएस फेड के आक्रमक रुख ने शुक्रवार को बिकवाली की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने कहा था कि महंगाई पर काबू पाने में समय लगेगा।
डॉव जोन्स में 3 फीसदी की गिरावट आई, जबकि एसएंडपी (S&P) 500 और नैस्डैक कंपोजिट (NASDAQ Composite) में क्रमशः 3.3 फीसदी और 3.9 फीसदी की गिरावट आई।
सोमवार की सुबह वॉल स्ट्रीट के नकारात्मक संकेतों के बाद एशिया-प्रशांत (Asia-Pacific) के प्रमुख बाजारों में भी खराब संकेत देखने को मिले। निक्केई 225 (Nikkei), कोस्पी (Kospi), कोस्डैक (Kosdaq), एसएंडपी 200 (S&P), हैंग सैंग (Hang Sang) 3 फीसदी तक लुढ़के।
इस बीच, ओपेक (OPEC) द्वारा उत्पादन में कटौती के संकेत पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.9 फीसदी चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude ) 1.1 फीसदी बढ़कर 94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।