facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

Last Updated- December 11, 2022 | 4:12 PM IST

कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सुबह 8:03 बजे तक एसजीएक्स निफ्टी फ्यूचर्स लगभग 300 अंक नीचे गिरकर 17,274 के स्तर पर बंद हुआ।

बता दें कि कमजोर ग्लोबल संकेतों से सभी सेक्टर्स लाल निशान में देखने को मिले। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी इंडेक्स में 4.57% रही। इसके अलावा, बैंक निफ्टी (2.63%), मेटल (2.89%), रियल्टी (2.90%), ऑटो (1.85%) टूटे हैं। 
 
वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए यूएस फेड के आक्रमक रुख ने शुक्रवार को बिकवाली की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने कहा था कि महंगाई पर काबू पाने में समय लगेगा।
 
डॉव जोन्स में 3 फीसदी की गिरावट आई, जबकि एसएंडपी (S&P) 500 और नैस्डैक कंपोजिट (NASDAQ Composite) में क्रमशः 3.3 फीसदी और 3.9 फीसदी की गिरावट आई।
 
सोमवार की सुबह वॉल स्ट्रीट के नकारात्मक संकेतों के बाद एशिया-प्रशांत (Asia-Pacific) के प्रमुख बाजारों में भी खराब संकेत देखने को मिले। निक्केई 225 (Nikkei), कोस्पी (Kospi), कोस्डैक (Kosdaq), एसएंडपी 200 (S&P), हैंग सैंग (Hang Sang) 3 फीसदी तक लुढ़के।
 
इस बीच, ओपेक (OPEC) द्वारा उत्पादन में कटौती के संकेत पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही  है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.9 फीसदी चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude ) 1.1 फीसदी बढ़कर 94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

First Published - August 29, 2022 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट