वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेतों के बाद बुधवार यानी 28 सितंबर को घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं वहीं निफ्टी 17000 के नीचे फिसल गया। फिलहाल सेंसेक्स 568 अंक गिरकर 56,540 अंक और निफ्टी 163 अंक टूटकर 16,845 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है।
मंदी और महंगाई की आशंकाओं के बीच ग्लोबल मार्केट में सुस्ती देखने को मिल रही है। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव है। पर वहीं फार्मा शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। भारतीय रुपया भी लुढ़का है। डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे कमजोर होकर 81.88 के स्तर पर खुला और 81.90 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया।
FII प्रवाह कमजोर होने और मासिक F&O समाप्ति करीब आने के कारण आज बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। इसके अलावा, RBI की तीन-दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक भी आज से शुरू होने वाली है।
अमेरिका में, 700 अंकों की रेंज में कारोबार के बीच Dow Jones 125 अंक फिसला। Nasdaq में हल्की बढ़त दिखी, 27 अंक चढ़कर बंद हुआ।
10 साल के ट्रेजरी पर यील्ड बढ़कर 3.963 फीसदी हो गई। यह12 साल का नया उच्च स्तर है।
एशिया में आज सुबह Nikkei और Hang Seng में एक-एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Kospi और Taiwan में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।