facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ग्लोबल संकेतों के बाद बाजार की कमजोर शुरुआत, 500 अंक गिर कर खुला सेंसेक्स, 17000 पर निफ्टी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 PM IST

वैश्विक बाजार से मिलेजुले संकेतों के बाद बुधवार यानी 28 सितंबर को घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं वहीं निफ्टी 17000 के नीचे फिसल गया। फिलहाल सेंसेक्स 568 अंक गिरकर 56,540 अंक और निफ्टी 163 अंक टूटकर 16,845 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है। 
मंदी और महंगाई की आशंकाओं के बीच ग्लोबल मार्केट में सुस्ती देखने को मिल रही है।  बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव है। पर वहीं फार्मा शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। भारतीय रुपया भी लुढ़का है। डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे कमजोर होकर 81.88 के स्तर पर खुला और 81.90 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। 
FII प्रवाह कमजोर होने और मासिक F&O समाप्ति करीब आने के कारण आज बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। इसके अलावा, RBI की तीन-दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक भी आज से शुरू होने वाली है।

अमेरिका में, 700 अंकों की रेंज में कारोबार के बीच Dow Jones 125 अंक फिसला। Nasdaq में हल्की बढ़त दिखी, 27 अंक चढ़कर बंद हुआ।

10 साल के ट्रेजरी पर यील्ड बढ़कर 3.963 फीसदी हो गई। यह12 साल का नया उच्च स्तर है। 

एशिया में आज सुबह Nikkei और Hang Seng में एक-एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Kospi और Taiwan में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

First Published - September 28, 2022 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट