मान लीजिए कि आप सेल्स एक्जीक्यूटिव हैं और आपको किसी कंपनी में प्रेजेंटेशन देने के लिए बिक्री के आंकड़ों का प्रिंटआउट निकालना है तो आपको जरूरत पड़ेगी एक मोबाइल प्रिंटर की।
हालांकि अपनी प्रिंटिंग की गति और अपने आउटपुट की क्षमता के लिहाज से यह प्रिंटर उतना सस्ता भी नहीं है। इसके लिए आपको दो-तीन किलो ज्यादा वजन मसलन प्रिंटर, पावर कॉर्ड और बैटरी को उठाने के लिए तैयार रहना होगा।
एचपी का नया ऑफिसजेट एच470 मोबाइल प्रिंटर थोड़ी देर के लिए ध्यान आक र्षित करता है। हालांकि यह और भी बेहतर हो सकता है। इसमें 4 इंक कलर वाली फोटो प्रिंटिंग की सुविधा भी है। इसके अलावा इसमें ब्लैक कार्टिज को फोटो कार्टिज से बदल दिया जाता है ताकि 6 रंगों में प्रिंटिंग संभव हो सके। एच470 प्रिंटर पर प्रिंट हुए फोटो, मौलिक फोटो की क्वालिटी की तरह ही होते हैं। लेकिन यह पानी के असर से अपने आप को नहीं बचा सकते हैं।
एच470 को वाई-फाई और ब्लूटूथ के साथ-साथ यूएसबी कनेक्शन के जरिए जोड़ा जा सकता है। यह मेमोरी कार्ड और पिक्चर ब्रिज कैमरे से भी प्रिंट करने की क्षमता रखता है। इस सेटअप में फोटो को कलर और ब्लैक इंक कार्टिज में प्रिंट की जरूरत है। इसमें ऑटोमेटिक इंस्टालेशन की सुविधा भी है। प्रिंटर में दिए गए स्लॉट के जरिये आप मीडिया कार्ड से सीधे प्रिंट कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने वाले लोग मोबाइल जैसे उपकरणों के डाक्यूमेंट्स को भी सीधे तौर पर प्रिंट कर सकते हैं।
अगर हम बात करें कैनन पिक्जमा आईपी90वी की तो हम पाएंगे कि यह हर तरह के फोटो पर भी अपनी बेहतर क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करता है। कैनन के इंक की किफायत करने वाली खूबी एचपी प्रिंटर में मौजूद नहीं है। कैनन में प्रिंटिंग के तीन विकल्प मौजूद हैं स्ट्रेट ब्लैक, सेव ब्लैक मोड और कंपोजिट ब्लैक। इसके प्रिंट में टोन और कलर भी बेहतर दिखाई देते हैं।
यह एक मिनट में 15 पेज प्रिंट का ब्लैक एंड व्हाइट आउटपुट दे सकता है। अगर कलर प्रिंट की बात है तो यह एक मिनट में 10 पन्ने का प्रिंट दे सकता है। इस प्रिंटर का इस्तेमाल करने वाले इसके लिए बैटरी खरीद सकते हैं। यह बैटरी फुली चार्ज होने पर यह लगभग 450 पन्ने की प्रिंट कर सकता है।