facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देखो, अब आया मोबाइल प्रिंटर का जमाना

Last Updated- December 06, 2022 | 10:44 PM IST

मान लीजिए कि आप सेल्स एक्जीक्यूटिव हैं और आपको किसी कंपनी में प्रेजेंटेशन देने के लिए बिक्री के आंकड़ों का प्रिंटआउट निकालना है तो आपको जरूरत पड़ेगी एक मोबाइल प्रिंटर की।


हालांकि अपनी प्रिंटिंग की गति और अपने आउटपुट की क्षमता के लिहाज से यह प्रिंटर उतना सस्ता भी नहीं है। इसके लिए आपको दो-तीन किलो ज्यादा वजन मसलन प्रिंटर, पावर कॉर्ड और बैटरी को उठाने के लिए तैयार रहना होगा।


एचपी का नया ऑफिसजेट एच470 मोबाइल प्रिंटर थोड़ी देर के लिए ध्यान आक र्षित करता है। हालांकि यह और भी बेहतर हो सकता है। इसमें 4 इंक कलर वाली फोटो प्रिंटिंग की सुविधा भी है। इसके अलावा इसमें ब्लैक कार्टिज को फोटो कार्टिज से बदल दिया जाता है ताकि 6 रंगों में प्रिंटिंग संभव हो सके। एच470 प्रिंटर पर प्रिंट हुए फोटो, मौलिक फोटो की क्वालिटी की तरह ही होते हैं। लेकिन यह पानी के असर से अपने आप को नहीं बचा सकते हैं।


एच470 को वाई-फाई और ब्लूटूथ के साथ-साथ यूएसबी कनेक्शन के जरिए जोड़ा जा सकता है। यह मेमोरी कार्ड और पिक्चर ब्रिज कैमरे से भी प्रिंट करने की क्षमता रखता है। इस सेटअप में फोटो को कलर और ब्लैक इंक कार्टिज में प्रिंट की जरूरत है। इसमें ऑटोमेटिक इंस्टालेशन की सुविधा भी है। प्रिंटर में दिए गए स्लॉट के  जरिये आप मीडिया कार्ड से सीधे प्रिंट कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने वाले लोग मोबाइल जैसे उपकरणों के डाक्यूमेंट्स को भी सीधे तौर पर प्रिंट कर सकते हैं।


अगर हम बात करें कैनन पिक्जमा आईपी90वी की तो हम पाएंगे कि यह हर तरह के फोटो पर भी अपनी बेहतर क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करता है। कैनन के  इंक की किफायत करने वाली खूबी एचपी प्रिंटर में मौजूद नहीं है। कैनन में प्रिंटिंग के तीन विकल्प मौजूद हैं स्ट्रेट ब्लैक, सेव ब्लैक मोड और कंपोजिट ब्लैक। इसके प्रिंट में टोन और कलर भी बेहतर दिखाई देते हैं।


यह एक मिनट में 15 पेज प्रिंट का ब्लैक एंड व्हाइट आउटपुट दे सकता है। अगर कलर प्रिंट की बात है तो यह एक मिनट में 10 पन्ने का प्रिंट दे सकता है। इस प्रिंटर का इस्तेमाल करने वाले इसके लिए बैटरी खरीद सकते हैं। यह बैटरी फुली चार्ज होने पर यह लगभग 450 पन्ने की प्रिंट कर सकता है।

First Published - May 12, 2008 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट