मुंबई में पहला स्काईवॉक शुरू

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 7:04 AM IST

मुंबई की आम जनता को बढ़ते ट्रैफिक से राहत दिलाने के लिए बनाए जाने वाले 49 स्काईवॉक में से आज पहले स्काई वॉक का शुभारंभ मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख ने किया।


1300 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा यह स्काईवॉक कलानगर को बांद्रा से जोड़ता है। इसे बनाने में 13 करोड़ 63 लाख का खर्चा आया । स्काई वॉक से बांद्रा के लोकल और टर्मिनल दोनों रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने में आसानी होगी।   

First Published : June 24, 2008 | 9:30 PM IST