वन अधिकारी करेंगे तेंदु पत्ते का निरीक्षण

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 06, 2022 | 12:04 AM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने तेंदू पत्ता के श्रमिकों को समय से वेतन देने के  साथ ही वन अधिकारियों को अच्छे तेंदु पत्ते के संग्रहण के निर्देश दिये है।


राज्य के वन विभाग के प्रधान सचिव प्रंशात मेहता ने कहा है कि वन अधिकारियों को राज्य में तेंदु पत्ते की उचित कटाई, श्रमिकों को उचित वेतन की नियमित अदायगी और तेंदु पत्ते की अच्छी नस्ल के  संग्रहण का निरीक्षण के आदेश दिये गए है।


इसके अलावा अधिकारियों को खरीददारों को तेंदु पत्ता खरीदते समय आने वाली समस्याओं को दूर करने का भी निर्देश दिया गया है।

First Published : April 28, 2008 | 10:28 PM IST