लेखक : भाषा

बाजार, शेयर बाजार

Online stock trading: सेबी ने ब्रोकर को मंजूरी देने का समय घटाकर किया सात दिन

भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (SEBI) ने इंटरनेट आधारित कारोबार के लिए शेयर ब्रोकर को मंजूरी देने में स्टॉक एक्सचेंज द्वारा लगने वाले समय को मौजूदा के 30 दिन से घटाकर को सात दिन कर दिया है। इस कदम का मकसद कारोबार में सुगमता लाना है। नियम के तहत ब्रोकर को इंटरनेट आधारित कारोबार सेवा […]

कंपनियां, भारत

सुनील मित्तल ने PM की जमकर की तारीफ, नरेंद्र मोदी को बताया ‘बेहद मजबूत नेता’

भारती एयरटेल के संस्थापक सुनील मित्तल ने कहा है कि एयरटेल समेत तमाम भारतीय कंपनियों का मूल्यांकन ऊंचे स्तर पर पहुंचना ‘एक बेहद मजबूत नेता’ की अगुवाई में संचालित स्थिर एवं ठोस अर्थव्यवस्था का परिणाम है। मित्तल ने समाचारपत्र ‘इकनॉमिक टाइम्स’ में बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने […]

अर्थव्यवस्था

FDI inflow: FY24 में एफडीआई प्रवाह तीन प्रतिशत घटकर 44 अरब डॉलर

भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) इक्विटी प्रवाह 2023-24 में 3.49 प्रतिशत घटकर 44.42 अरब डॉलर रह गया। सेवा, कंप्यूटर हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर, दूरसंचार, मोटर वाहन और औषधि जैसे क्षेत्रों में कम निवेश के कारण यह गिरावट आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में एफडीआई प्रवाह 46.03 अरब अमेरिकी डॉलर था। हालांकि, […]

अर्थव्यवस्था

RBI की बैलेंस शीट 2023-24 में 11.08 फीसदी बढ़कर 70.47 लाख करोड़ रुपये पर

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बही-खाते का आकार मार्च, 2024 तक 11.08 प्रतिशत बढ़कर 70.47 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यही वजह है कि केंद्रीय बैंक सरकार को अपना अबतक का सबसे ऊंचा लाभांश दे पाया है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो मार्च, 2023 की तुलना में मार्च, 2024 तक केंद्रीय बैंक के बही-खाते […]

कंपनियां

वित्त वर्ष 2023-24 में 100 करोड़ रुपये की कमाई, पहला लाभदायक वित्त वर्ष: OYO

यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो (OYO) ने वित्त वर्ष 2023-24 को करीब 100 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई के साथ पहला लाभदायक वित्त वर्ष बताया है। ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गुरुवार को लिखा, ‘‘ न केवल भारत में बल्कि ओयो के अन्य प्रमुख बाजारों नॉर्डिक, दक्षिण पूर्व एशिया, अमेरिका […]

कंपनियां

JSW Steel का लक्ष्य कोटेड स्टील खंड में 50% बाजार हिस्सेदारी हासिल करना

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने जिंक-मैग्नीशियम-एल्यूमीनियम मिश्र धातु कोटेड इस्पात पेश करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी का लक्ष्य एक साल के भीतर इस खंड में 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है। जेएसडब्ल्यू समूह के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जेएसडब्ल्यू स्टील ने कर्नाटक तथा महाराष्ट्र की सुविधाओं में प्रति वर्ष नौ […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें

RBI annual report: बैंकों, कंपनियों की बैलेंस शीट मजबूत, FY25 में GDP ग्रोथ रेट 7% रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। आरबीआई ने गुरुवार को जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 वित्त वर्ष) में मजबूत गति से विस्तार किया, जिससे वास्तविक जीडीपी वृद्धि […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें

MSP ने 2023-24 में उत्पादन लागत पर 50% का न्यूनतम मुनाफा सुनिश्चित किया: RBI

वित्त वर्ष 2023-24 के खरीफ और रबी दोनों मौसम में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ने सभी फसलों के लिए उत्पादन लागत पर न्यूनतम 50 प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की गुरुवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि 31 मार्च 2024 तक खाद्यान्नों का समग्र सार्वजनिक भंडारण कुल तिमाही भंडारण मानक […]

अर्थव्यवस्था, ताजा खबरें

बैंकों, कंपनियों की स्वस्थ बैलेंस शीट के दम पर GDP ग्रोथ मजबूत: RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को कहा कि मजबूत निवेश मांग के दम पर भारत की जीडीपी वृद्धि मजबूत बनी है। इसे बैंकों तथा कॉरपोरेट जगत की स्वस्थ बैलेंस शीट, पूंजीगत व्यय पर सरकार के ध्यान देने और विवेकपूर्ण मौद्रिक, नियामक तथा राजकोषीय नीतियों से समर्थन मिला है। रिजर्व बैंक की 2023-24 की वार्षिक […]

कंपनियां

Shree Renuka Sugars Q4 Results: चौथी तिमाही में दर्ज किया 111.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट

श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars) ने जनवरी-मार्च तिमाही में 111.7 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। एक साल पहले इसी तिमाही में उसने 44.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। श्री रेणुका शुगर्स ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी […]