मिड और स्मॉलकैप फर्मों का सही विश्लेषण करें निवेशक
बीएस बातचीत आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट के कार्यकारी निदेशक और सीआईओ उमंग पपनेजा ने कहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से उठाए जाने वाले कदमों और नकदी में कमी को देखते हुए मिडकैप व स्मॉलकैप में सतर्कता से निवेश किए जाने की दरकार है। ऐश्ली कुटिन्हो को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, सरकारी प्रतिभूतियों, […]
बद से बदतर होती श्रीलंका की अर्थव्यवस्था, जरूरी वस्तुओं का अभाव
लैटिन अमेरिका की अर्थव्यवस्थाएं ‘एल डोराडो अभिशाप’ से पीडि़त हैं। वहां संसाधन तो हैं लेकिन विकास उनसे दूर है। एल डोराडो सोने का एक पौराणिक खोया हुआ शहर माना जाता है जो संभवत: दक्षिण अमेरिका में है। श्रीलंका और पाकिस्तान भी दक्षिण एशिया के एल डोराडो बनने के लिए तैयार हैं। उनकी अर्थव्यवस्थाएं पहले से […]
कई राज्यों में 18 साल को 40 फीसदी से कम टीका
देश के 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के 40 प्रतिशत से कम किशोरों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी गई हैं और इस सूची में मेघालय अंतिम स्थान पर है जहां सिर्फ 10 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पाया है। यह जानकारी 15 अप्रैल के सरकारी आंकड़ों से […]
दिल्ली में संक्रमण कड़े प्रतिबंध लगाने के स्तर तक पहुंचा
दिल्ली में कोरोना के मामले बढऩे लगे हैं और संक्रमण दर रात्रि व साप्ताहिक कफ्र्यू के साथ ही उद्योग पर सख्ती करने लायक स्तर तक पहुंच चुकी है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से संक्रमण दर दो फीसदी से ऊपर चल रही है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। कोरोना के मौजूदा […]
यूक्रेन पर हमले तेज करेगा रूस
काला सागर में तैनात अपने समुद्री बेड़े के एक प्रमुख युद्ध पोत ‘मोस्कवा’ के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद गुरुवार को डूब जाने से रूस को करारा झटका लगा है। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने ‘यूक्रेन के सैनिकों के कथित रूप से रूसी क्षेत्र में आने के जवाब में शुक्रवार को राजधानी […]
गुरुवार को करीब 4 लाख यात्रियों ने भरी उड़ान
घरेलू विमानन कंपनियां लंबे सप्ताहांत की छुट्टियों के मौके को जोरदार तरीके से भुना रही हैं और गुरुवार को 2,866 विमानों ने रिकॉर्ड स्तर पर 393,838 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। मई 2020 में हवाई यात्रा बहाल होने के बाद से एक दिन में यात्रा करने वालों की यह सबसे अधिक तादाद है। इससे पहले […]
देश को मिलेंगे रिकॉर्ड नए डॉक्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लक्ष्य और चिकित्सा शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से आने वाले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भुज […]
स्वास्थ्य जीवन बीमा पॉलिसियां 15 प्रतिशत हुईं महंगी
कोविड-19 महामारी फैलने का खतरा फिर सिर उठा रहा है तो स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के प्रीमियम भी चढऩे लगे हैं। कई नई और उन पॉलिसियों के प्रीमियम में 10-15 प्रतिशत का इजाफा देखा जा रहा है, जिनके नवीकरण की अवधि नजदीक आने वाली है। कई गैर-जीवन बीमा कंपनियां अपनी स्वास्थ्य पॉलिसियों पर प्रीमियम पहले ही […]
जोमैटो की सख्त खाद्य नीति 3 मई तक टली
अपने प्लेटफॉर्म से बिकने वाले खाने की गुणवत्ता के बारे में बनाई गई सख्त नीति पर रेस्तरां के तेवर बिगड़ते देखकर जोमैटो ने इसे लागू करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले यह नीति 18 अप्रैल से लागू होनी थी मगर अब इसे एक पखवाड़े आगे बढ़ाकर 3 मई कर दिया गया है। इस […]
एयर इंडिया के शीर्ष प्रबंधन में फेरबदल
एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने विमानन कंपनी के शीर्ष प्रबंधन में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए निपुण अग्रवाल को मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी और सुरेश दत्त त्रिपाठी को मुख्य मानव संसाधन अधिकारी पद पर नियुक्त किया। टाटा संस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अग्रवाल एयर इंडिया की अनुभवी अधिकारी मीनाक्षी मलिक की जगह लेंगे। कंपनी […]
