नाले के पानी में सार्स-कोव-2 की जांच
देश में कोविड-19 के लक्षण वाले संक्रमण में कमी दिख रही है ऐसे में भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (इन्साकॉग) ने अब देश में 55 जगहों पर नालियों से बहने वाले गंदे पानी आदि की निगरानी शुरू कर दी है ताकि सार्स-कोव-2 वायरस की मौजूदगी की पहचान की जा सके। इन्साकॉग ने इस बात की पुष्टि […]
‘बीमा कंपनियां सूचीबद्ध हों’
भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के चेयरमैन देवाशिष पांडा ने गुरुवार को कहा कि बीमा कंपनियां पूंजी उपलब्धता सुधारने के लिए सूचीबद्धता का विकल्प अपनाएं। उन्होंने कहा कि सूचीबद्धता से बीमा कंपनियों को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी। इससे उन्हें देश में बीमा का दायरा बढ़ाने में भी […]
टाटान्यू समूह का नया कारोबारी दांव
टाटा समूह ने आखिर अपना बहुप्रतीक्षित सुपर ऐप टाटा न्यू पेश कर दिया है। टाटा संस के चेयरमैन ने इसे टाटा परिवार का सबसे युवा सदस्य बताया है। टाटा न्यू की शुरुआत समूह के कुल 12 करोड़ ग्राहकों, 2,500 शोरूमों और उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म के 8 करोड़ ऐप डाउनलोड के साथ हुई है। समूह का […]
पीई, वीसी फंडों को कर नोटिस
आयकर विभाग ने पाया है कि कई बड़े वैश्विक फंड हाउस और निजी इक्विटी फंडों ने मॉरीशस, सिंगापुर और साइप्रस के साथ कर संधियों का दुरुपयोग किया है और कम आय दिखाई है। कर अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कम से कम 14 फंड हाउसों को कर आकलन आदेश जारी किया है और उन पर जुर्माना […]
बैंकों को डिजिटल इकाई की अनुमति
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वाणिज्यिक बैंकों को डिजिटल बैंकिंग इकाई (डीबीयू) शुरू करने की अनुमति देने के लिए आज नियम तय कर दिए। इन इकाइयों को इसके तहत न्यूनतम उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। 2022-23 के बजट में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां […]
स्पाइसजेट संग बात कर रही बोइंग
विमान बनाने वाली प्रमुख अमेरिकी कंपनी बोइंग 737 मैक्स विमानों की डिलिवरी के लिए स्पाइसजेट के साथ करीबी से काम कर रही है। भारत में बोइंग के प्रमुख साहिल गुप्ता ने यह बात कही। स्पाइसजेट ने 155 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं और उसके पास 50 अतिरिक्त विमान खरीदने का विकल्प […]
भारतीय बाजार में पैठ बढ़ाएगी रैडिसन होटल
रैडिसन होटल ग्रुप ने 2025 तक भारत में अपने होटलों की संख्या को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 288 करने की योजना बनाई है। कंपनी की नजर वैश्विक महामारी के बाद बढ़ती मांग को भुनाने पर है। फिलहाल देश में उसके होटलों की संख्या 140 है। नए जमाने के यात्रियों से बढ़ती मांग को पूरा करने […]
फ्यूचर गु्रप और एमेजॉन विवाद
सर्वोच्च न्यायालय ने फ्यूचर गु्रप और एमेजॉन के बीच सिंगापुर इंटरनैशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (एसआईएसी) के समक्ष मध्यस्थता प्रक्रियाओं पर रोक हटा दी है। पीठ ने यह भी कहा कि एसआईएसी में मध्यस्थता मामला फ्यूचर रिटेल की कार्यवाही समाप्ति प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और आदेश दिया जाएगा। अपने आदेश में सर्वोच्च न्यायालय […]
टाटा संस की नजर रकम जुटाने पर
टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस अपनी गैर-सूचीबद्ध कंपनियों को भुनाकर रकम जुटाने की योजना बना रही है। इसके अलावा कंपनी कीनजर विदेशी ऋण और अपनी सूचीबद्ध सहायक कंपनियों से वित्त वर्ष 2023 के लिए लाभांश पर भी है। बैंकिंग सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी को […]
कंटेनर कार्गो बिजनेस में उतरी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा
अग्रणी कार्गो ऑपरेटर जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर ने न्यू मंगलूर पोर्ट ट्रस्ट (एनएमपीटी) में पहला कंटेनर टर्मिनल चालू करने के साथ कंटेनर कार्गो कारोबार में बुधवार को प्रवेश कर लिया। देश की पांच अग्रणी पोर्ट ऑपरेटरों में शामिल कंपनी एनएमपीटी कंटेनर टर्मिनल में 300 करोड़ रुपये निवेश करेगी, जो वित्त वर्ष 24 तक 4 लाख टीईयू क्षमता […]
