5,400 एकड़ जमीन की होगी बिक्री
गैर-मुख्य परिसंपत्तियों की बिक्री को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्र ने बीईएमएल, शिङ्क्षपग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और एमटीएनएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की करीब 5,400 एकड़ जमीन को चिह्नित किया है। इन कंपनियों की गैर-मुख्य संपत्तियों को नवगठित राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण कॉरपोरेशन (एनएलएमसी) के जरिये बेचने का […]
सीमित दायरे में रहेंगे बाजार
बेंचमार्क निफ्टी सीमित दायरे में बने रहने की उम्मीद है लेकिन मार्च सीरीज के डेरिवेटिव अनुबंध की एक्सपायरी और वित्त वर्ष के आखिर में होने वाले निवेश बदलाव के कारण उतारचढ़ाव रह सकता है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एक नोट में कहा है, रोलओवर की गतिविधियों और तिमाही के आखिर में फंडों की तरफ होने वाले […]
अल्पावधि की चिंता से एचयूएल पर रहेगा दबाव
देश की सबसे बड़ी सूचीबद्ध उपभोक्ता कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के शेयर पर कई तरह की अल्पावधि की चिंता है। एक ओर जहां महंगाई का दबाव लाभ पर असर डालेगा, वहीं खास तौर से ग्रामीण बाजार में मांग पर दबाव फर्म के राजस्व को झटका दे सकता है। इसी वजह से ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष […]
टाटा कंज्यूमर अधिग्रहण पर रहेगा जोर
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कहा है कि वह डिब्बाबंद खाद्य व्यवसाय में बड़ी कंपनी बनने के लिए लगातार अधिग्रहणों पर ध्यान देगी। कंपनी ने हाल में कोट्टाराम एग्रो फूड्स का अधिग्रहण किया है, जो सोलफुल, और टाटा स्मार्टफूड्स ब्रांडों की मालिक है और इनके खाद्य उत्पाद प्रीमियम फूड स्पेस में उपलब्ध हैं। सोलफुल के तहत […]
अगले वित्त वर्ष कई कंपनियां जुटाएंगी बड़ा कर्ज
अगले वित्त वर्ष में 1,400 से अधिक बड़ी कंपनियों को पांच लाख करोड़ रुपये का नया कर्ज (पुनर्वित्त) जुटाना होगा। हालांकि कंपनियों के मजबूत बही-खातों और स्थिर आमदनी के कारण वैश्विक संकट के बावजूद इसमें कोई कठिनाई नहीं आएगी। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। दरअसल, यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण जो […]
रिटर्न भरने में हुए फेल तो लगेगा जुर्माना या होगी जेल
वित्त वर्ष 2020-21 (कर निर्धारण वर्ष 2021-22) के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2021 मुकर्रर की गई थी। मगर कोरोना महामारी के कारण तमाम लोगों को हो रही परेशानी देखते हुए देर से रिटर्न जमा करने की तारीख 15 फरवरी कर दी गई थी और बाद में उसे बढ़ाकर 31 […]
मुकदमे से जिनोवा की वैक्सीन पर तुरंत प्रभाव नहीं
कानूनी जानकारों का कहना है कि एक अमेरिकी स्टार्टअप द्वारा सिएटल की अदालत में कानूनी मामला दर्ज कराने से पुणे की जिनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स की एमआरएनए वैक्सीन एचजीसीओ19 की पेशकश को भारतीय नियामक की मंजूरी मिलने के बाद तुरंत प्रभाव नहीं पड़ सकता है। वैक्सीन का दीर्घावधि परिदृश्य इस पर निर्भर कर सकता है कि इस […]
दो साल की चुनौती के बाद दीर्घावधि विकास पर येस बैंक की नजर
निजी क्षेत्र के ऋणदाता येस बैंक को एसबीआई समेत कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा आरबीआई के प्रतिबंधों के दबाव से निकालने के प्रयासों के इस महीने दो साल पूरे हो गए हैं। दो साल पहले येस बैंक को आरबीआई की सख्ती के बाद से वित्तीय स्थिति में कमजोरी और कोष उगाही में असमर्थता का […]
बैंकों से कार्यशील पूंजी नहीं ले रही पेटीएम
पर्याप्त नकदी के कारण पेटीएम बैंकों की अल्पावधि वाली कार्यशील पूंजी की सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसके परिणामस्वरूप मूल कंपनी व उसकी सहायकों की मौजूदा परिसंपत्तियों पर प्रभार पिछले हफ्ते हटा दिया गया। कंपनी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। तीसरी तिमाही के […]
पीवीआर व आईनॉक्स लीजर का विलय
पीवीआर और आईनॉक्स लीजर के निदेशक मंडलों ने दोनों इकाइयों के विलय को मंजूरी दे दी है और संयुक्त इकाई का नाम पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड मेंं होगा। हर तरह की मंजूरी हासिल किए जाने के बाद दोनोंं कंपनियों के बीच विलय प्रभावी हो जाएगा। कंपनियोंं को क्रमश: पीवीआर व आईनॉक्स के शेयरधारकों, स्टॉक एक्सचेंजों, सेबी […]
