रूस-यूक्रेन युद्ध से बढ़े तेल के दाम
वित्त विधेयक 2022 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रूस और यूक्रेन विवाद से आपूर्ति शृंखला बाधित होने के कारण ईंधन की कीमतों में तेजी आई है। चर्चा के बाद लोकसभा में वित्त विधेयक आज पारित हो गया। उन्होंने कहा कि भारत संभवत: एकमात्र देश है जिसने महामारी से […]
महाराष्ट्र के सरकारी दफ्तरों में अब मराठी अनिवार्य
महाराष्ट्र सरकार ने मराठी भाषा को लेकर विधानसभा में एक विधेयक पेश किया जिसको सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। इस विधेयक के तहत सभी नगर निगमों, नगर निकायों और स्थानीय प्रशासन के तहत होने वाले सरकारी कामकाज के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य बनाया गया है। राज्य में दुकानों का नाम मराठी में लिखना […]
जेम पर खरीद 1 लाख करोड़ के पार
सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) से मार्च में समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के आखिर तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक कीमत की वस्तुएं एवं सेवाएं खरीदी गईं, जिनमें पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 160 फीसदी बढ़ोतरी रही है। इसकी वजह यह है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिये केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र […]
रिटर्न में नरमी से फ्लोटर फंड में सुस्ती
अनधिकृत तरीके से वित्तीय जानकारी साझा करने की वजह से ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भुगतान एग्रीगेटरों के कारोबारी मॉडल की समीक्षा करने का निर्णय किया है। घटनाक्रम के जानकार सूत्रों के अनुसार हाल में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों और ग्राहकों की शिकायतों […]
छोटे बच्चों के लिए सीरम का टीका
पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने 7 से 11 साल के बच्चों के लिए अपने कोवोवैक्स टीके के लिए औषधि नियामक से आपातकालीन उपयोग की मंजूरी (ईयूए) मांगी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कंपनी को मंजूरी मिल जाती है तो यह 7 से 11 वर्ष के बच्चों […]
ज़ी-सोनी के विलय को इन्वेस्को का समर्थन
ज़ी एंटरटेनमेंट में 18 फीसदी स्वामित्व रखने वाले इन्वेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड ने सोनी के साथ ज़ी के विलय का समर्थन किया है और ज़ी के एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका को हटाने की खातिर शेयरधारकों की बैठक बुलाने के लिए कानूनी संघर्ष को आगे नहीं बढ़ाएगा। आज एक बयान मेंं कंपनी ने कहा कि […]
भारतीय विमानन बाजार की रफ्तार एक अंक में रहेगी : एयरबस
यूरोप की एयरोस्पेस दिग्गज एयरबस का मानना है कि भारतीय विमानन बाजार की रफ्तार अगले 20 साल में एक अंक में रहेगी क्योंंकि कोविड-19 ने हवाई यात्रा की रफ्तार पर असर डाला है। एयरबस के मुताबिक, भारतीय विमानन बाजार की रफ्तार अगले 20 साल में 6.2 फीसदी रहेगी। इसी तरह एयरबस को लग रहा है […]
ताकेउची को मारुति सुजूकी की कमान
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी ने आज अपने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की। कंपनी ने कहा है कि हिसाशी ताकेउची अगले महीने से उसके नए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी होंगे। कंपनी के मौजूदा प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी केनिचि आयुकावा का भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी […]
बैजूस फीफा वर्ल्ड कप को प्रायोजित करेगी
प्रमुख एडुटेक कंपनी बैजूस ने फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022 का आधिकारिक प्रायोजक बनने की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत बैजूस फीफा वर्ल्ड कप 2022 के चिह्न, प्रतीक और परिसंपत्तियों के लिए अपने अधिकारों का फायदा उठाएगी। इसके साथ ही दुनिया भर में फुटबॉल प्रेमियों के बीच उसे अपना प्रचार-प्रसार करने में मदद […]
ऋण की जल्द रेटिंग कराएगी बैजूस
शिक्षा प्रौद्योगिकी (एडुटेक) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बैजूस अपने 1.2 अरब डॉलर के ऋण की रेटिंग इसी साल अगस्त तक कराने की योजना बना रही है। इस मामले से अवगत सूत्रों ने बताया कि रेटिंग न कराए जाने जाने पर कंपनी को अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा। विदेशी बाजार से जुटाए गए टर्म लोन […]
