रुपया-रूबल में व्यापार को मंजूरी!
सरकार जल्द ही रूस और भारत के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापार की अनुमति दे सकती है। मामले के जानकार कई लोगों ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्घ के बीच यह कदम उठाया जा रहा है ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार में किसी तरह की बाधा न आए। वाणिज्य मंत्रालय ने इस बारे में एक […]
‘ग्रोवर ने कंपनी के पैसों में हेरफेर किया’
अशनीर ग्रोवर और भारतपे के निदेशक मंडल के बीच दो महीने से खींचतान जारी है और कंपनी ने आज पहली बार आधिकारिक तौर पर भारतपे के संस्थापक ग्रोवर और उनके परिवार एवं संबंधियों पर पैसे की अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। भारतपे ने कहा, ‘ग्रोवर और उनके रिश्तेदार कंपनी के धन में बड़े पैमाने […]
तेल में उबाल से बाजार बेहाल
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ घरेलू बाजार भी आज 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गया। रूस-यूक्रेन युद्घ का आज सातवां दिन था, जिससे मुद्रास्फीति में तेजी, वैश्विक आपूर्ति शृंखला में बाधा और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी की चिंता बढ़ गई है। कारोबार के दौरान बेंचमार्क सेंसेक्स […]
नए पूंजी प्रवाह का लाभ उठाने की कोशिश में वित्तीय बाजार
बीएस बातचीत रूस और यूक्रेन में भूराजनीतिक घटनाक्रम गहराने के बाद वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है। राबोबैंक इंटरनैशनल में वित्तीय बाजार के वैश्विक शोध प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक जेन लैम्ब्रेट्स और उसके अर्थशास्त्री वाउटर वेन आइजेलेनबर्ग ने पुनीत वाधवा को दिए साक्षात्कार में बताया कि आरबीआई की अनुकूल नीति के साथ साथ ऊर्जा […]
हिंडाल्को का आगामी परिदृश्य शानदार
कारोबारियों का मानना है कि हिंडाल्को और अन्य औद्योगिक धातु उत्पादकों ने यूक्रेन संकट की वजह से वैश्विक बाजारों में आई गिरावट के विपरीत प्रदर्शन किया है। जहां निफ्टी-50 पिछले महीने के दौरान 1.8 प्रतिशत गिरा, वहीं हिंडाल्को में 17 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। इसी तरह अन्य धातु कंपनियों के प्रतिफल में […]
एसबीआई मल्टीकैप एनएफओ ने जुटाए करीब 8,000 करोड़ रुपये
सोमवार को बंद हुए एसबीआई मल्टीकैप फंड ने एनएफओ के जरिए 7,500-8,000 करोड़ रुपये संग्रहित किए हैं। उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि मल्टीकैप योजनाओं में संग्रह का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ओपन एंडेड इक्विवटी योजना एसबीआई मल्टीकैप फंड लार्ज, मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश करेगा, जिसकी पहचान मजबूत शोध […]
सेबी की नई प्रमुख की राह में चुनौतियां अपार
माधवी पुरी बुच बुधवार को सेबी चेयरमैन की कमान संभालने जा रही हैं। अक्टूबर 2021 में पूर्णकालिक सदस्य की जिम्मेदारी से मुक्त हुईं माधबी को विभिन्न समस्याओं के समाधान और आगामी चुनौतियों की अच्छी समझ है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने नई बॉस बनने से पहले उद्योग के विभिन्न दिग्गजों और सेबी के अधिकारियों से कुछ चुनौतियों […]
रूस का नुकसान भारत का फायदा
यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देश रूस को वित्तीय चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक इस तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है जो रूसी शेयरों में निवेश पर पाबंदी लगाता हो लेकिन वैश्विक सूचकांक प्रदाताओं एफटीएसई और एमएससीआई ने अपने-अपने सूचकांकों से रूस के शेयरों को बाहर निकालने पर […]
बीपी द्वारा रोसनेफ्ट में हिस्सा छोडऩे से न्यारा प्रभावित नहीं
रोसनेफ्ट में 19.75 फीसदी हिस्सेदारी छोडऩे संबंधी बीपी के निर्णय से भारत में रूस की प्रमुख तेल कंपनी के निवेश वाली न्यारा एनर्जी के परिचालन पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा। उद्योग सूत्रों का मानना है कि प्रतिबंधों का दीर्घकालिक परिचालन और भारत में कंपनी की निवेश क्षमता पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है। न्यारा […]
एवरेडी में बर्मन परिवार करेगा नियुक्तियां
डाबर इंडिया के प्रवर्तक बर्मन परिवार खुली पेशकश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राई सेल बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया में प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों की नियुक्ति करेगा। फिलहाल कंपनी बृजमोहन खेतान परिवार द्वारा नियंत्रित है और अमृतांशु खेतान कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं जिनका कार्यकाल मई 2022 में खत्म […]
