एलआईसी शेयरधारक कोष बढ़ा
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपनी सार्वजनिक सूचीबद्धता से पहले बड़े शेयरधारक आधार के लिए अपने शेयरधारक कोष का आकार 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6,600 करोड़ रुपये कर दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि दो साल का लाभांश रखकर और नई पूंजी जारी कर कोष बढ़ाया गया है। शेयरधारक कोष को बढ़ाने […]
वेदांत का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़ा
अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांत लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में 4,164 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो मजबूत राजस्व के दम पर पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है। इस समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री 33,697 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल […]
निसान 15 और देशों को मैग्नाइट निर्यात करेगी
भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया में मैग्नाइट कॉम्पैक्ट एसयूवी की सफलता के बाद, निसान ने चेन्नई इकाई से मैग्नाइट के निर्यात का विस्तार 15 और देशों तक कर दिया है। तमिलनाडु में निसान के चेन्नई संयंत्र में उत्पादित होने वाली मैग्नाइट की शुरुआत दिसंबर 2020 में की गई थी और तब से यह अकेले भारत […]
मोगलिक्स का मूल्यांकन 2.6 अरब डॉलर के पार
मोगलिक्स, जो विनिर्माण के लिए औद्योगिक बिजनेस-टु-बिजनेस स्टार्टअप है, ने अपने नवीनतम वित्त पोषण के सीरीज एफ के दौर में 25 करोड़ डॉलर जुटाए हैं, जिससे इसका मूल्यांकन $2.6 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। यह निवेश टाइगर ग्लोबल और अल्फा वेव ग्लोबल की अगुआई में किया गया था, जिसमें हॉन्गकॉन्ग स्थित निवेश […]
स्वाग ने जुटाए 35 लाख डॉलर
अभिनेता अक्षय कुमार और राणा डग्गुबती, कलेक्टिव आर्टिस्ट्स एवं महेश भूपति के निवेश वाले नए जमाने का सामग्री प्लेटफॉर्म सोशल स्वाग ने ए शृंखला पूर्व दौर के तहत 35 लाख डॉलर जुटाने की घोषणा की है। इस निवेश दौर का नेतृत्व आईएमईएफ और यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स ने किया जो सामग्री तैयार करने वाले विशेष प्लेटफॉर्म […]
ऑनलाइन भुगतान हुआ दोगुना से भी ज्यादा: रेजरपे
अगर महामारी ने वर्ष 2020 के दौरान डिजिटल भुगतान अपनाने को तेज किया है, तो वर्ष 2021 ऐसा साल रहा, जब डिजिटल भुगतान सही मायने में मुख्य धारा में आया। वर्ष 2021 में ऑनलाइन भुगतान 104 प्रतिशत तक बढ़ते हुए दोगुना से भी अधिक हो गया। फिनटेक फर्म रेजरपे द्वारा पेश की गई द (कोविड) […]
क्रेडिट सुइस संग विवाद सुलझाए स्पाइसजेट
उच्चतम न्यायालय ने विमानन कंपनी स्पाइसजेट को स्विट्जरलैंड की कंपनी क्रेडिट सुइस एजी के साथ जारी वित्तीय विवाद के समाधान के लिए शुक्रवार को तीन सप्ताह का समय देने के साथ ही मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के क्रियान्वयन पर भी तीन सप्ताह के लिए रोक लगा दी। उच्चतम न्यायालय ने इसे एक गंभीर मामला […]
मुनाफा मार्जिन से तय होगा मूल्यांकन
स्टार्टअप के मूल्यांकन रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं लेकिन दमदार नकदी प्रवाह और सकल मार्जिन जैसे वित्तीय मानदंडों से भविष्य के वर्ताव और रुझान का पता चलेगा। यह बात आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने आज कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में काफी पूंजी मौजूद है और उद्यमी बनने के लिए […]
2021 में सोने की खपत बढ़कर 797 टन
सोने के आभूषण की मांग पिछले वर्ष के मुकाबले 2021 में दोगुनी हो गई और महामारी से पहले के स्तर को भी लांघकर 6 वर्ष के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई। उपभोक्ताओं की धारणा में सुधार और कोविड-19 से संबंधित व्यवधानों के बाद मांग में तेजी आने से भारत में सोने की खपत 2021 में […]
कर अनुपालन पर स्पष्टता की जरूरत
केंद्रीय बजट 2022-23 के पहले विशेषज्ञों ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कुछ कर प्रावधानों को युक्तिसंगत बनाने की जरूरत है, जिससे कि नियमन और अनुपालन बोझ कम हो सके। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि कॉर्पोरेट या व्यक्तिगत आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। कर की दरों के बारे में सरकार […]
