येस बैंक की डिश में हिस्सा बेचने की योजना
येस बैंक सैटेलाइट टीवी प्रसारक डिश टीवी इंडिया में अपनी 25.6 फीसदी हिस्सेदारी टाटा स्काई और भारती एयरटेल को बेचने की योजना बना रही है। बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि येस बैंक के अलावा अन्य संस्थागत निवेशक भी अपना हिस्सा बेचने के इच्छुक हैं। संस्थागत निवेशकों के पास डिश टीवी में कुल 45 फीसदी हिस्सेदारी […]
खुदरा व्यापार नीति में कारोबारियों का बीमा!
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) जल्द ही राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति के लिए सार्वजनिक विमर्श शुरू करेगा। इसमें चोरी, दुर्घटना या किसी प्राकृतिक आपदा से कारोबारियों की सुरक्षा के लिए एक बीमा योजना शामिल किए जाने के आसार हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि नीति में कारोबारियों की […]
बच्चों को तेजी से लगें टीके: मोदी
देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के संक्रमण में तेजी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक में कोविड की ताजा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण अभियान को मिशन मोड के आधार पर बढ़ावा […]
कोविड की नई लहर के लिए बैंक तैयार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर से होने वाले संभावित व्यवधान की तैयारियों के आकलन को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों के साथ बैठक की। सीतारमण ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देवाशीष पांडा के साथ भी महामारी के बाद […]
एलआईसी के प्रस्तावित आईपीओ में प्रगति की सीतारमण ने की समीक्षा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के विनिवेश की दिशा में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। कोविड-19 की मौजूदा तीसरी लहर ने इसकी सूचीबद्घता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है। यह बैठक निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग […]
दिसंबर में बीमाकर्ताओं का प्रीमियम रहा सपाट
जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के नए कारोबारी प्रीमियम (एनबीपी) में दिसंबर महीने में 20 फीसदी की गिरावट आने के कारण उस महीने जीवन बीमाकर्ताओं का एनबीपी मोटे तौर पर सपाट रहा। एनबीपी ने अक्टूबर महीने में खराब प्रदर्शन करने के बाद नवंबर में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन, अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में जीवन बीमाकर्ताओं […]
अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मसलों के समाधान हेतु कोविड हेल्प डेस्क
वाणिज्य विभाग के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफडी) ने कोविड-19 हेल्पडेस्क बनाया है। यह भारत से होने वाले निर्यात व आयात की निगरानी करेगा और संबंधित हिस्सेदारों को कोविड-19 के कारण देश में हो रही समस्याओं का समाधान करेगा। हेल्पडेस्क आयात व निर्यात लाइसेंस, दस्तावेज संबंधी मसलों, सीमा शुल्क मंजूरी में होने वाली […]
कीमत बढऩे से भारत के कपास निर्यात में गिरावट शुरू
उद्योग जगत के अधिकारियों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा बेंचमार्क यूएस फ्यूचर्स पर भारी प्रीमियम लेने के कारण कपास का निर्यात कम होना शुरू हो गया है। स्थानीय कपड़ा मिलों की ओर से मजबूत मांग और उत्पादन कम रहने की उम्मीद के बीच ऐसा हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े कपास उत्पादक भारत द्वारा […]
अभी नीचे है घरेलू खपत
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अग्रिम अनुमान के मुताबिक 2021-22 में सरकार का खपत व्यय और कुल निवेश महामारी के पूर्व के 2019-20 के स्तर के पार पहुंच जाने का अनुमान है। बहरहाल आज जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू खपत और व्यय अभी भी महामारी के पहले के स्तर पर नहीं […]
3.9 प्रतिशत रहेगी कृषि क्षेत्र की वृद्धि
वित्त वर्ष 22 में कृषि एवं संबंधित गतिविधियों की वृद्धि दर 3.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष के 3.6 प्रतिशत से ज्यादा है। आज जारी राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमान से यह जानकारी मिलती है। वित्त वर्ष 2022 में मौजूदा भाव पर वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया […]
