ल्यूपस नेफ्राइटिस मरीजों के लिए दवा का परीक्षण
अमेरिका की दवा कंपनी इक्विलियम ने भारतीय दवा महा नियंत्रक (डीसीजीआई) की मंजूरी के बाद ल्यूपस नेफ्राइटिस मरीजों के लिए आइटोलिजुमैब के लिए चिकित्सकीय परीक्षण शुरू कर दिया है। आइटोलिजुमैब को बायोकॉन द्वारा तैयार किया गया था और इसने वर्ष 2013 में भारत में सोरायसिस उपचार के लिए मंजूरी हासिल की थी। इक्विलियम ने मई […]
मुरुगप्पा समूह की कंपनी ने अवूको की परिसंपत्तियां खरीदीं
मुरुगप्पा समूह की कंपनी कारबोरंडम यूनिवर्सल (सीयूएमआई) की जर्मन इकाई ने एब्रेसिव्स क्षेत्र की दिग्गज अवूको की परिसंपत्तियां 60.1 लाख यूरो में खरीदने के लिए समझौता किया है। कंपनी की भूमि, इमारत, संयंत्र एवं मशीनरी, अचल संपत्तियां, पट्टे वाली संपत्तियां, ब्रांड और टे्रडमार्क, पेटेंट, तकनीकी दक्षता और अन्य संपत्तियां खरीदने के लिए यह समझौता बुधवार […]
वैले ने जिंदल वल्कन को बेची कोयला परिसंपत्ति
ब्राजीलियाई खनन कंपनी वैले ने जिंदल वल्कन मिनरल्स के साथ मोटाइज कोयला खदान और नकाला लॉजिस्टिक कॉरिडोर करीब 27 करोड़ डॉलर में बेचने के लिए समझौता किया है। वुल्कन एक प्राइवेट कंपनी है और वह 18 अरब डॉलर के जिंदल समूह का हिस्सा है। इस सौदे में 8 करोड़ डॉलर की रकम शालि है जो […]
एथर एनर्जी ने किया विस्तार
प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड एथर एनर्जी केरल में अपने रिटेल परिचालन को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और उसने तिरूवनंतपुरम के पैत्तम में एथर स्पेस नाम से नया रिटेल आउटलेट पेश किया है। यह या आउटलेट इस साल के शुरू में कोच्चि और कोझिकोड में दो स्टोरों की शुरुआत के बाद राज्य […]
हर साल कारोबार दोगुना करेगी इलेक्ट्रा
रतन टाटा द्वारा स्थापित कंपनी इलेक्ट्रा ईवी ने दमदार ऑर्डर बुक के बल पर हरेक वित्त वर्ष में अपने कुल कारोबार को दोगुना करने की परिकल्पना की है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। इलेक्ट्रा ईवी टाटा मोटर्स सहित विभिन्न वाहन विनिर्माताओं को ईवी पावरटेन समाधान प्रदान करती है। इलेक्ट्रा ईवी के […]
रफ्तार पकड़ रहा है टार्गेट मैच्योरिटी इंडेक्स फंड
आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्युचुअल फंड, आईडीएफसी एमएफ, एडलवाइस एमएफ और मिरे एसेट एमएफ ने टार्गेट मैच्योरिटी इंडेक्स फंडों की पेशकश के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना वाले परिदृश्य में ऐसी डेट पैसिव योजनाओं में अगर परिपक्वता तक निवेशित रहा जाए तो उतारचढ़ाव कम […]
आईआईएफएल फिनटेक फंड करेगा 300 करोड़ रु. निवेश
फेयरफैक्स समर्थित आईआईएफएल समूह ने गुरुवार को कहा कि आईआईएफएल फिनटेक फंड अगले दो साल में भारतीय फिनटेक स्टार्टअप कंपनियों में करीब 300 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। आईआईएफएल फिनटेक फंड के फंड प्रबंधक एम ओबरॉय ने कहा, ‘हम फंड से चार स्टार्ट-अप में पहले ही निवेश कर चुके हैं और […]
आगाज पर मेडप्लस हेल्थ का शेयर 41 फीसदी प्रीमियम संग बंद
फार्मेसी शृंखला मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज के शेयर का एक्सचेंजों पर जोरदार आगाज हुआ। यह शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 27.5 फीसदी प्रीमियम के साथ 1,015 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार की समाप्ति इस शेयर ने 1,120.85 रुपये पर की, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 41 फीसदी ज्यादा है। सूचीबद्धता के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण […]
लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गुलजार रहे शेयर बाजार
ओमीक्रोन को लेकर घटती चिंता के बीच बेंचमार्क सूचकांकों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में उछाल दर्ज हुई। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में बेंचमार्क सेंसेक्स में 1,493 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज हुई और इस तरह से सोमवार के नुकसान की भरपाई कर ली। सेंसेक्स ने कारोबार की समाप्ति 384.72 अंक की बढ़ोतरी के साथ 57,315.28 […]
आईपीओ से फर्मों ने जुटाई रिकॉर्ड रकम
कैलेंडर वर्ष 2021 आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए काफी अहम रहा है। इस अवधि में 63 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 1.18 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जो अब तक का रिकॉर्ड है। यह रकम साल 2020 में 15 आईपीओ के जरिये जुटाई गई रकम 26,613 करोड़ रुपये का करीब 4.5 गुना है और पिछले सर्वोत्तम […]
