पावर एक्सचेंज ने की एकीकृत हाजिर बाजार की शुरूआत की
पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (पीएक्सआईएल) ने बिजली बाजार में परंपरागत ऊर्जा के साथ नवीकरणीय ऊर्जा के कारोबार को सुगम बनाने को लेकर एकीेकृत ‘डे अहेड स्पॉट’ बाजार शुरू किये जाने की सोमवार को घोषणा की। ‘डे अहेड मार्केट’ से आशय अगले दिन की आपूर्ति को लेकर बिजली खरीद के लिए किये गये समझौते से है। […]
कार्स24 ने जुटाए 40 करोड़ डॉलर
पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी कार्स24 ने कहा कि उसने अपनी शृंखला जी दौर के वित्त पोषण के तहत 3.3 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 40 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। सितंबर में पिछले वित्त पोषण दौर के तहत कंपनी ने 1.84 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 45 करोड़ डॉलर जुटाए थे। ताजा […]
एक्सेंचर के प्रदर्शन से दमदार वृद्धि के आसार
वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही के लिए एक्सेंचर के वित्तीय नतीजों ने विश्लेषकों को काफी उत्साहित कर दिया है क्योंकि कंपनी ने अपने राजस्व अनुमान में वृद्धि की है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि उसे आउटसोर्सिंग में दो अंकों की वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे पहले कंपनी ने उच्च एकल अंक […]
मैकलॉयड रसेल जल्द पूरा करेगी ऋण पुनर्गठन
देश के सबसे बड़ी थोक चाय उत्पादक मैकलॉयड रसेल इंडिया को उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में उसकी ऋण पुनर्गठन योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों के सवालों का जवाब देते हुए मैकलॉयड रसेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आदित्य खेतान ने कहा कि प्रबंधन एक […]
वेदांत की हुई निकोमेट
अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांत लिमिटेड ने आज कहा कि उसने निकल और कोबाल्ट की प्रमुख उत्पादक गोवा स्थित निकोमेट का अधिग्रहण कर लिया है। वेदांत ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है, जब बैटरी की मांग में वृद्धि और हाल के वर्षों मेंस्टेनलेस-स्टील के वैश्विक उत्पादन में […]
100 डॉलर तक जाएगा कच्चा तेल!
वर्ष 2022 के आखिर तक कच्चे तेल के दाम मौजूदा स्तर से करीब 35 प्रतिशत ज्यादा 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की संभावना है। विश्लेषकों का मानना है कि कोविड के ओमीक्रोन स्वरूप की वजह से अगर मांग में कोई रुकावट आती है, तो भी ऐसा होने के आसार हैं। विश्लेषकों ने कहा कि […]
श्रीराम प्रॉपर्टीज की कमजोर शुरुआत
श्रीराम प्रॉपर्टीज ने सोमवार को शेयर बाजार पर कमजोर शुरुआत की। कंपनी का शेयर 94 रुपये पर सूचीबद्ध था जो उसके निर्गम मूल्य के मुकाबले 20 फीसदी कम है। शेयर ने सूचीबद्ध होने के बाद कुछ तेजी दर्ज की और दिन भर के कारोबार के बाद 99.40 रुपये पर बंद हुआ जो निर्गम मूल्य से […]
एसजीएक्स ने निफ्टी वायदा में एनएसई को पछाड़ा
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज (एसजीएक्स) ने इस वर्ष निफ्टी वायदा में कुल कारोबार में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को पीछे छोड़ दिया है। इस वर्ष एसजीएक्स पर 26,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अनुबंधों का कारोबार हुआ है। यह एनएसई पर रोजाना होने वाले निफ्टी वायदा कारोबार का लगभग दोगुना है। एसजीएक्स पर निफ्टी वायदा […]
सहजानंद मेडिकल और केवेंटर एग्रो को सेबी से आईपीओ के लिए मंजूरी
यात्रा मंच इक्सिगो का संचालन करने वाली ले ट्रेवेन्यूस टेक्नोलॉजी लिमिटेड को अपने शुरुआती शेयर बिक्री के जरिये 1,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा हृदय संबंधी उपकरण स्टंट बनाने वाली कंपनी सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज और खाद्य एवं पेय पदार्थ कंपनी केवेंटर एग्रो को अपना आरंभिक […]
आईटी कंपनियों का भारांश उच्चतम स्तर पर
भारत की शीर्ष सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनियों टाटा कंसेल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस), इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज आदि का दबदबा शेयर बाजार में बढ़ता ही जा रहा है। निफ्टी 50 मानक सूचकांक में तकनीकी कंपनियों का भारांश 18.8 प्रतिशत के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है। मूल्यांकन शीर्ष स्तर पर पहुंचने के बाद भी इन कंपनियों के शेयर […]
