एम्फी ने सौंपी मांगों की सूची
म्युचुअल फंड उद्योग निकाय एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने आम बजट 2022-23 के लिए कई प्रस्ताव दिया है। इन सुझावों में सूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों और डेट एमएफ पर कराधान में एकरूपता और नैशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) की तरह कराधान के साथ म्युचुअल फंडों को पेंशन योजनाएं पेश करने की अनुमति शामिल है। […]
प्रस्तावित 15 फीसदी वैश्विक कर दर बढ़ाने का सुझाव
हाल में जारी की गई विश्व असमानता रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर प्रस्तावित 15 फीसदी की वैश्विक न्यूनतम कर की दर को बढ़ाया जाए। उल्लेखनीय है कि इस कर को 15 फीसदी पर रखने की सहमति बन चुकी है। इसमें कहा गया है कि 15 फीसदी की दर निर्धारित होने […]
फोनपे ने देश में किया 2.5 करोड़ किराने का डिजिटलीकरण
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली डिजिटल भुगतान फर्म फोनपे ने कहा है कि उसने भारत में 2.5 करोड़ छोटे व्यापारियों और किराना दुकानों को डिजिटल कर दिया है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर ऑफलाइन कारोबारी लेनदेन में पिछले साल के बाद से 200 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फोनपे ने इस असाधारण […]
हिंदुस्तान सीरिंजेस करेगी उत्पादन बहाल
हिंदुस्तान सीरिंजेस ऐंड मेडिकल डिवाइसेज (एचएमडी) अपने फरीदाबाद संयंत्रों में परिचालन जारी रख सकती है। देश की यह सबसे बड़ी विनिर्माता उन 228 विनिर्माण करने वाली इकाइयों में शामिल थी, जिन्हें शुक्रवार को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से स्वैच्छिक तौर पर काम बंद करने का नोटिस मिला था। एचएमडी के संयंत्र पाइप लाइन वाली प्राकृतिक […]
निर्यात 51 प्रतिशत रहने के आसार : एक्सिम बैंक
भारत का विदेशी व्यापार निर्यात दिसंबर 2021 में समाप्त होने जा रहे चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 51 फीसदी बढ़कर करीब 303.98 अरब डॉलर रहने की उम्मीद है। यह अनुमान भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने जताया है। इसमें से गैर-तेल निर्यात 258.78 अरब डॉलर का रह […]
प्रदूषण में गिरावट से शिक्षा संस्थान खोलने की तैयारी में दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार प्रदूषण स्तर में आ रही गिरावट के बाद शिक्षा संस्थान खोलना चाहती है। इसके लिए सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को प्रस्ताव भेजा है। सरकार निर्माण गतिविधियों पर लगी रोक हटाने की निर्माण एजेंसियों की मांग पर भी विचार कर सकती है। पिछले दो दिन से वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे […]
स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण में जनहित पहलू को मिली व्यापक मान्यता : वैष्णव
संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि स्पेक्ट्रम मूल्य निर्धारण में जनहित के पहलू को अब व्यापक रूप से मान्यता मिल गई है जिससे हम एक बदली हुई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसका उद्देश्य राजस्व को अधिकतम करने तथा गरीबों के लिए सेवाओं को अधिकतम करने के बीच संतुलन बनाना है। […]
निजीकरण प्राप्तियों की मुख्य राह
संसद में दिए गए एक लिखित जवाब में कहा गया है कि आगे चलकर निजीकरण विनिवेश प्राप्तियों का प्राथमिक तरीका होगा। वित्त राज्यमंत्री भागवत किशनराव कराड ने लोकसभा में दिए गए एक लिखित जवाब में कहा कि कुछ समय से अल्पांश हिस्सेदारी की बिक्री की गुंजाइश कम हुई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की […]
निंजाकार्ट में 14.5 करोड़ डॉलर निवेश करेगी वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट
दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट और ई-कॉमर्स फर्म फ्लिपकार्ट ने आपूर्ति शृंखला प्रौद्योगिकी फर्म निंजाकार्ट में ताजा दौर के निवेश के तहत 14.5 करोड़ डॉलर का संयुक्त रणनीतिक निवेश करने की घोषणा की है। निंजाकार्ट देश के कृषि परिवेश को संगठित करने के लिए ताजा उपज को बाजार तक पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित […]
टेगा इंडस्ट्रीज ने की शानदार शुरुआत
टेगा इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार को एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हुआ। यह शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 67.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 760 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। शेयर ने कुछ बढ़त हालांकि गंवा दी और अंत में इश्यू प्राइस के मुकाबले 58 फीसदी की बढ़त के साथ 718 रुपये पर बंद हुआ। सूचीबद्धता के बाद […]
