त्योहारों ने भरी दिल्ली सरकार की तिजोरी
इस साल त्योहारी सीजन के कारोबार से दिल्ली सरकार के खजाने को भरने में काफी मदद मिली है। त्योहारी सीजन के तीन प्रमुख महीनों के दौरान बिक्री बढऩे से दिल्ली सरकार के जीएसटी संग्रह में 23 फीसदी वृद्धि हुई है। कोरोना की मार झेल चुके कारोबार को इस साल खासकर दीवाली के कारोबार से काफी […]
केन और बेतवा नदियों को जोडऩे की परियोजना मंजूर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केन एवं बेतवा नदी को आपस में जोडऩे संबंधी परियोजना को आज मंजूरी प्रदान कर दी जिस पर 44,605 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे आठ वर्षो में पूरा किया जाएगा। बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
फिच ने आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान कम किया
साख तय करने वाली एजेंसी फिच रेटिंग्स ने बुधवार को 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 8.4 प्रतिशत कर दिया। उसने कहा कि कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद पुनरुद्घार उम्मीद से कमतर रहने की वजह से ऐसा किया […]
समाधान के करीब पहुंचे किसान और सरकार
दिल्ली की सीमाओं पर साल भर से चल रहे किसान आंदोलन के समाधान की दिशा में आज दोनों पक्षों ने एक और कदम आगे बढ़ाया। आंदोलनकारी किसानों सरकार की तरफ से भेजे गए संशोधित प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया लेकिन उन्होंने सरकार के लेटरहेड पर इसे मांगा है। संयुक्त किसान मोर्चो (एसकेएम) की गुरुवार […]
अनुपूरक मांग में रेलवे को मिलेंगे 20,000 करोड़ रुपये
अनुदान के लिए पूरक मांग की दूसरी किस्त के तहत रेल मंत्रालय को 20,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे वर्ष 2021-22 में रेलवे के पूंजीगत व्यय का आवंटन 2.35 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। संसद द्वारा पूरक मांग को मंजूरी दिए जाने के बाद रेलवे का बजट 40,575.93 करोड़ रुपये तक बढ़ जाएगा। रेल […]
भारत फोर्ज: मुनाफे पर दबाव के आसार
भारत फोर्ज के शेयर पर निकट अवधि में दबाव बरकरार रहने के आसार हैं। ट्रक और यात्री वाहन यानी दोनों श्रेणियों में आपूर्ति संबंधी व्यवधान के अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बिक्री प्रभावित हो सकती है। यह शेयर नवंबर के अपने शीर्ष स्तर के मुकाबले करीब 16 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार […]
एमपीसी ने घटाया वृद्धि का अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाहियों के लिए अपने वृद्घि अनुमान में कटौती की है। हालांकि, यह कटौती मामूली है। यह कटौती जिंसों की कीमतों और वित्तीय बाजारों में उतार-चढ़ाव, वैश्विक आपूर्ति में अवरोधों के बरकरार रहने और ओमिक्रोन की वजह से की […]
डेलिवरी की हुई ट्रांजिशन रोबोटिक्स
पूर्ण एकीकृत लॉजिस्टिक्स सेवा फर्म डेलिवरी ने कहा है कि उसने कैलिफॉर्निया की कंपनी ट्रांजिशन रोबोटिक्स इंक (टीआरआई) का अधिग्रहण किया है, जो अनमैन्ड एरियल सिस्टम (यूएएस) प्लेटफॉर्म विकसित करने वाली फर्म है। कंपनी ने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है। इस सौदे के साथ अमेरिका में पंजीकृत सभी बौद्धिक संपदा डेलिवरी को […]
बैजूज ने मैथमेटिक्स लर्निंग कंपनी खरीदी
एडटेक कंपनी बैजूज ने ऑस्ट्रिया में मुख्यालय वाली जियोजेब्रा का अधिग्रहण किया है। ऑस्ट्रियन कंपनी के पास डायनेमिक, इंटरेक्टिव और कॉलेबरेटिव मैथमेटिक्स लर्निंग टूल है। यह बैजूज का इस साल 9वां बड़ा अधिग्रहण है। इससे बेहतर लर्निंग परिणाम मुहैया कराने के बैजूज के उद्देश्य को मजबूती मिली है। दोनों कंपनियों के इस तालमेल से सभी […]
गोट ब्रांड लैब्स की नजर 1 अरब डॉलर के राजस्व पर
डी2सी ब्रांडों में निवेश और विस्तार करने वाली गोट ब्रांड लैब्स की नजर अगले 3 से 4 साल में 1 अरब डॉलर के राजस्व पर है। गोट ने पहले दौर के निवेश के तहत टाइगर ग्लोबल, फ्लिपकार्ट वेंचर्स, मेफील्ड, बेटर कैपिटल और नॉर्डस्टार जैसे निवेशकों से करीब 3.6 करोड़ डॉलर जुटाए थे। करीब छह महीने […]
