कच्चे माल की अधिक लागत से इस्पात उद्योग पर असर : इक्रा
कच्चे माल की अधिक लागत और इस्पात के नरम दामों के कारण दिसंबर तिमाही से घरेलू इस्पात उद्योग की आय प्रभावित होने की आशंका है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि कच्चे माल की इस लागत में हाजिर बाजार में कोकिंग कोयले के आसमान छूते दामों से कंपनियों […]
क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने की कोई योजना नहीं : सरकार
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को संसद को बताया कि देश में क्रिप्टोकरेंसी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार की कोई योजना नहीं है और प्रस्तावित सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) में अस्थिरता नहीं होगी, जो आमतौर पर निजी आभासी मुद्राओं के साथ जुड़ी रहती है। हालांकि लोकसभा को बताया गया है कि सीबीडीसी के […]
एन्यूटी से इतर योजनाओं की अनुमति संभव!
पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने कहा है कि नियामक नए एन्यूटी उत्पादों की अनुमति देने पर विचार कर सकता है। हालांकि, एन्यूटी से इतर उत्पादों की अनुमति देने के लिए प्राधिकरण को पीएफआरडीए अधिनियम में संशोधन होने तक का इंतजार करना होगा। यह अधिनियम संशोधन के लिए संसद […]
धरती को बचाने के लिए सागर भी उतने ही अहम
वैश्विक तापवृद्धि को लेकर होने वाली अधिकांश चर्चा प्राय: कार्बन उत्सर्जन में कमी पर केंद्रित रहती है लेकिन इस कहानी का दूसरा आधा हिस्सा ‘कार्बन सिंक’ यानी कार्बन अवशोषण के बारे में जानना भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है। उसके बारे में जानकर ही जलवायु परिवर्तन की चुनौती को पूरी तरह समझा जा सकता है। एक […]
नगालैंड: सरकार ने खेद जताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नगालैंड में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में 14 लोगों की मौत की घटना पर खेद प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि इसकी विस्तृत जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि […]
विपक्ष के हंगामे से फिर नहीं चली राज्यसभा
राज्यसभा की बैठक अशोभनीय आचरण के कारण निलंबित 12 सदस्यों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को चार बार के स्थगन के बाद अपराह्न चार बजकर करीब दस मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से सोमवार को उच्च […]
दिल्ली हवाईअड्डे पर दिक्कतों के रोड़े
हवाईअड्डे पर शनिवार को अधिक भीड़ बढऩे की शिकायतों के बाद दिल्ली हवाई अड्डा, आव्रजन अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है और इंतजार करने वाले यात्रियों के बैठने की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय हालात की निगरानी कर रहा है और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को बैठक कर स्थिति […]
कंपनियां रुककर खोलेंगीे दफ्तर
भारतीय कंपनियां विदेश यात्रा पर प्रतिबंध जारी रखकर कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने की तैयारी कर रही हैं। वे भारत में केवल जरूरी यात्रा की ही मंजूरी दे रही हैं। भारतीय आईटी सेवा कंपनियां कर्मचारियों को दफ्तर लौटने के लिए कहने जा रही थीं मगर अब वे ज्यादा सतर्क हो रही हैं। ज्यादातर कर्मचारियों […]
भारत-रूस ने दिखाई सामरिक संबंधों की गहराई
भारत और रूस ने आज विश्व को दिखा दिया कि उनकी सामरिक साझेदारी खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने आज भारत-रूस शिखर बैठक की, जिसमें दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने के लक्ष्य के साथ कई क्षेत्रों को शामिल किया गया। मोदी ने अपनी शुरूआती टिप्पणी […]
