पेटीएम घटनाक्रम का स्टार्टअप आईपीओ पर नहीं होगा असर
पेटीएम की सूचीबद्धता पर हुए नुकसान का असर अन्य स्टार्टअप व नई पीढ़ी की कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम पर नहीं पड़ेगा, जो अपनी-अपनी श्रेणी की अगुआ है और उसका कारोबारी मॉडल अद्भुत है। यह कहना है प्राइवेट इक्विटी प्रमुखों, बैंकरों और वेंचर कैपिटलिस्टोंं का। डेलिवरी और मोबिक्विक समेत कई अन्य स्टार्टअप आईपीओ लाने जा […]
एफपीआई की निकासी 2009 के बाद सर्वाधिक
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस वित्त वर्ष अब तक सेकंडरी बाजार से 46,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है, जो वित्त वर्ष 2009 के बाद से सर्वाधिक है। हालांकि, उन्होंने समान अवधि में प्राथमिक बाजार में 53,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है, जिससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने […]
हालिया घटना के बाद भी स्टार हेल्थ को पसंद करेंगे निवेशक
बीएस बातचीत स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ ऐंड अलायड इंश्योरेंस आईपीओ के जरिये 7,249 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना तलाश रही है और उसने इसका कीमत दायरा 870-900 रुपये तय किया है। यह शेयर बाजारों पर सूचीबद्घ होने वाली चौथी गैर-जीवन बीमा और सातवीं जीवन बीमा कंपनी होगी। इससे पहले बीमा कंपनी के प्रबंध निदेशकों […]
संबंधित पक्षकार के लेनदेन से निशाने पर एशियन पेंट्स
देश की सबसे बड़ी पेंट फर्म एशियन पेंट्स के प्रवर्तकों में से एक दानी फैमिली प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म इनगवर्न के निशाने पर आ गई है। इनगवर्न ने एशियन पेंट्स और पालादिन पेंट्स ऐंड केमिकल्स (दानी के स्वामित्व वाली प्राइवेट कंपनी) के बीच संबंधित पक्षकार के कई लेनदेन पर सवाल उठाया है। इनगवर्न ने अपने क्लाइंटों […]
बड़े ऋणों की वसूली के बाद अब एसबीआई का ध्यान एमएसएमई, खुदरा कर्जदारों पर
देश कासबसे बड़ा ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक अब अपना ध्यान छोटे कारोबार और खुदरा खंड में रिकवरी और समाधान पर लगाने जा रहा है। बैंक अधिकांश बड़े दबावग्रस्त खातों में हुई अच्छी खासी वसूली से उत्साहित है। इससे खुदरा और एमएसएमई ऋणों की रिकवरी के लिए कॉल सेंटरों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। बैंक की […]
प्रधानमंत्री आज करेंगे जेवर हवाईअड्डे का उद्घाटन
दिल्ली के करीब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जेवर में बन रहे अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 34,000 करोड़ रुपये का कुल निवेश होगा। जेवर हवाई अड्डे का शिलान्यास गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह उत्तर प्रदेश का पांचवा अंतर्राषट्रीय हवाईअड्डा होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक नोएडा के जेवर में बनने वाले इस हवाई […]
निजीकरण की खबर से चढ़े आईओबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर
इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) के शेयरों में आज इनका निजीकरण किए जाने की खबर से उछाल दर्ज की गई। कहा जा रहा है कि सरकार आगामी संसद सत्र में बैंकिग विनियमन अधिनियम में कानूनी बदलाव करने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के इन दो बैंकों का निजीकरण करेगी। हालांकि, सार्वजनिक […]
इस माह कच्चे तेल के आयात का बिल होगा 2020-21 के स्तर के पार
भारत में कच्चे तेल के आयात का बिल इस महीने पिछले साल हुए आयाात बिल से पार पहुंचने वाला है। कच्चे तेल के वैश्विक दाम बढ़ रहे हैं और मांग भी बढ़ी है। इस सेक्टर पर नजर रखने वालों के मुताबिक तेल आयात बिल कम से कम 3 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने की […]
अर्थशास्त्रियों ने की मनरेगा के लिए ज्यादा धन की मांग
अर्थशास्त्रियों के एक समूह ने प्रधानमंत्री को लिखे एक खुले पत्र में मनरेगा के लिए अतिरिक्त धन आवंटन की मांग की है, जिससे काम की मांग पूरी की जा सके, जैसा कि कानून में प्रावधान है। अर्थशास्त्रियों ने पत्र में कहा है, ‘यह (अतिरिक्त धन का आवंटन) भारी मांग के मुताबिक होगा और कुल मिलाकर […]
अब मार्च तक मुफ्त खाद्यान्न
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मुफ्त अनाज वितरण योजना को दिसंबर से अगले 4 महीने तक के लिए बढ़ा दिया है। पीएमजीकेएवाई के तहत केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को 5 किलो अतिरिक्त गेहूं या चावल मुफ्त दे रही है, जो इन्हें मिलने वाले सामान्य कोटे […]
